India News (इंडिया न्यूज़), Aaj Ka Panchang: राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 06, शक संवत 1946, ज्येष्ठ, कृष्ण चतुर्थी, सोमवार, विक्रम संवत 2081। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 14, जिल्काद 18, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 27 मई 2024 ई. है। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल प्रातः 07:30 बजे से प्रातः 09:00 बजे तक है।
चतुर्थी तिथि सायं 04:54 बजे उपरान्त पंचमी तिथि प्रारम्भ। पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र: प्रातः 10.14 बजे तक उपरांत उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का आरंभ। शुभ योग: प्रातः 06 बजकर 37 मिनट तक उपरांत शुक्ल योग का प्रारम्भ। बव करण प्रातः 05 बजकर 31 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा सायं 04:05 बजे तक धनु राशि के बाद मकर राशि पर संचार करेगा।
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.03 बजे से 4.44 बजे तक है। विजय मुहूर्त दोपहर 2:36 बजे से 3:31 बजे तक रहेगा. निशीथ काल मध्यरात्रि 11:58 बजे से 12:39 बजे तक है। गोधूलि बेला सायं 7:11 बजे से 7:31 बजे तक है। अमृत काल सुबह 7 बजकर 42 मिनट से 9 बजकर 21 मिनट तक है।
राहुकाल प्रातः 7:30 बजे से प्रातः 9 बजे तक है। गुलिक काल दोपहर 1:30 बजे से 3 बजे तक। यमगंड सुबह 10:30 से दोपहर 12 बजे तक। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 46 मिनट से 1 बजकर 41 मिनट तक है। इसके बाद दोपहर 3 बजकर 31 मिनट से शाम 4 बजकर 27 मिनट तक।
आज का उपाय: भगवान शिव का अभिषेक गंगाजल में शहद और सुगंध मिलाकर करें।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.