India News (इंडिया न्यूज़), lucky moles on body: व्यक्ति के शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर तिल होना शुभ और अशुभ होने की निशानी है, लेकिन शरीर के कुछ हिस्सों पर तिल ऐसे भी होते हैं जो व्यक्ति को राजयोग प्रदान करते हैं। इन लोगों को धन, यश और राजा जैसा जीवन जीने का मौका मिलता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार शरीर के कुछ हिस्सों पर ऐसे तिल पाए जाते हैं, जो कम मेहनत में सफलता दिलाते हैं। शरीर पर तिल होने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। तो आइए जानते हैं शरीर के किन अंगों पर तिल होना शुभ होता है।
शरीर के इन हिस्सों पर तिल होना बेहद शुभ
व्यक्ति के शरीर के दाएं गाल पर, हथेली के बीच में, नाक पर, कमर पर, अंगूठे पर, माथे के बीच में तिल होना शुभ माना जाता है।
कैसे उठाएं फायदा
अगर आप के भी शरीर के किसी अंग में तिल हैं, तो उन्हें एक्टीवेट करने के लिए पहले आपको उसके उपाय भी करने होंगे। केवल शरीर के किसी अंग में तिल होने से उस व्यक्ति को फायदा नही होगा बल्कि हमें इसके लिए अच्छे कर्म करें, साथ हीं दान-पुण्य भी करना चाहिए जिस से हमारे शरीर में मौजूद तिल एक्टिव होंगे और आप अपने करियर में काफी तरक्कि भी करेंगे।
आइए जानते हैं इनका महत्व
दाहिने गाल पर तिल होना
जिस व्यक्ति के दाहिने गाल पर तिल होता है वह बहुत भाग्यशाली होता है। ऐसे लोगों को खासकर 35 साल की उम्र में सभी सुख-सुविधाएं मिलती हैं। इन लोगों को अपनी तरक्की और सफलता के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। ये लोग कम मेहनत में ही बड़ी सफलता हासिल कर लेते हैं।
हथेली के बीच तील होना
जिन लोगों की हथेली के बीच में तिल होता है वे जीवन में जरूर सफल होते हैं। इसके अलावा अगर मुट्ठी बंद करने पर हथेली में तिल दिखाई दे तो ऐसे लोग जीवन में खूब धन कमाते हैं। ऐसे व्यक्ति के पास कभी भी पैसों की कमी नहीं होती। इन लोगों की जेब हमेशा पैसों से भरी रहती है।
नाक पर तिल होना
जिस व्यक्ति की नाक पर तिल होता है वह बहुत भाग्यशाली होता है। इन लोगों को जीवन में सभी सुख-सुविधाएं आसानी से मिल जाती हैं। ऐसे लोग जीवन में इतने धनी होते हैं कि उन्हें कभी किसी चीज के लिए किसी और के सामने हाथ नहीं फैलाना पड़ता। ऐसे लोगों को खूब धन मिलता है।
क्या आपकी हथेलियों में भी बनता है आधा चांद…किस्मत का अजूबा है ऐसा होना, जानें क्या है मायने?
कमर पर तिल होना
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति की कमर पर तिल होता है वह बहुत भाग्यशाली होता है। खासकर अगर किसी महिला की बाईं कमर पर तिल है तो वह धनवान महिला होती है। साथ ही उसका व्यक्तित्व भी काफी आकर्षक होता है। इसके साथ ही जिस पुरुष की दाईं कमर पर तिल होता है वह भाग्यशाली माना जाता है।
अंगूठे पर तिल होना
जिस व्यक्ति के अंगूठे पर तिल होता है, इस स्थान पर तिल होना भाग्यशाली होने का सूचक है। ऐसे व्यक्ति की सफलता में कभी किसी प्रकार की बाधा नहीं आती है। ऐसे व्यक्ति को हर जगह सफलता मिलती है। इन्हें हर काम में सफलता मिलती है।
भौंहों के बीच तिल होना
जिनकी भौंहों के बीच तिल होता है उसे जीवन में अपार सफलता मिलती है। ऐसे लोगों की किस्मत भी करीब 35 साल की उम्र के बाद सूरज की तरह चमकती है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में हर भौतिक सुविधा मिलती है और लोगों के बीच काफी मान-सम्मान भी मिलता है। ऐसे लोगों को 35 साल की उम्र के बाद पैसों की कोई कमी नहीं होती है।
2025 में राहु केतु मिलकर करेंगे ये कारनामे, इन 3 राशियों के लोगों की निकल पड़ी, मिलेगी ये खुशखबरी?
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है।पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।