होम / 30 साल बाद शनि और शुक्र के योग से इन 3 राशियों की होगी चांदी ही चांदी, सफलता की चढ़ेंगे सीड़ियां, मनचाहा पार्टनर भी बरसाएगा प्यार

30 साल बाद शनि और शुक्र के योग से इन 3 राशियों की होगी चांदी ही चांदी, सफलता की चढ़ेंगे सीड़ियां, मनचाहा पार्टनर भी बरसाएगा प्यार

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : October 18, 2024, 7:11 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Conjunction Of Saturn And Venus 2024: दैत्यों के गुरु शुक्र हर 26 दिन में राशि बदलते हैं। शुक्र के राशि परिवर्तन से हर राशि के जातकों के जीवन पर किसी न किसी तरह से असर जरूर पड़ता है। बता दें कि शुक्र को धन, समृद्धि, सुख, मान-सम्मान, आकर्षण, प्रेम का कारक माना जाता है। इसलिए शुक्र के राशि परिवर्तन का असर करियर, बिजनेस, शिक्षा, लव लाइफ, वैवाहिक जीवन के साथ-साथ आर्थिक स्थिति पर भी देखने को मिलता है। ऐसे में अगर शुक्र किसी ग्रह के साथ युति में हो तो उसका असर कई गुना बढ़ जाता है।

बता दें कि दिसंबर के अंत में शुक्र कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहें हैं। जहां पहले से ही शनि मौजूद हैं। ऐसे में कुंभ राशि में शुक्र और शनि की युति हो रही है। इन दो शक्तिशाली ग्रहों की युति से कई राशियों के लोगों को लाभ होगा तो वहीं कई राशियों को सावधान रहने की जरूरत है। तो यहां जान लें शुक्र और शनि के करीब आने से किन राशियों की किस्मत चमक सकती है।

30 साल बेद इस राशि में शनि और शुक्र की युति कर रहें है प्रवेश

द्रिक पंचांग के अनुसार, शुक्र 28 दिसंबर को रात 11:48 बजे कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहा है। जहां शनि पहले से ही मौजूद है। ऐसे में शनि और शुक्र की युति 30 साल बाद कुंभ राशि में हो रही है।

दिवाली पर घर की किस जगह पर लगाएं मां लक्ष्मी कदम और शुभ-लाभ? जान लें सही तरीका, वरना चला जाएगा रखा हुआ पैसा

मेष राशि

शुक्र और शनि की युति इस राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी साबित हो सकती है। इस राशि में दोनों ग्रहों की युति एकादश भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ खूब सारा धन मिल सकता है। आपको मनचाही नौकरी भी मिल सकती है। कामकाज में भी आपको खूब लाभ मिल सकता है। सफलता पाने के कई मौके मिल सकते हैं। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। आपको एक से ज्यादा व्यापार करने का मौका भी मिल सकता है। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। आपकी कई लंबे समय से दबी या अटकी हुई इच्छाएं अब पूरी हो सकती हैं। इसके साथ ही आप भविष्य के लिए बचत करने में भी सफल हो सकते हैं।

वृषभ राशि

इस राशि के दशम भाव में शुक्र और शनि की युति होने जा रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ खूब सारा धन भी मिल सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अटके हुए काम एक बार फिर शुरू हो सकते हैं। इसके साथ ही कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना हो सकती है। आप शानदार प्रदर्शन करेंगे, जिससे आप सबके चहेते बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही दोस्तों या परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यह आपके जीवन के सबसे खूबसूरत पलों में से एक हो सकता है। प्रेम जीवन भी अच्छा रहने वाला है। इसके साथ ही दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। बस बदलते मौसम से थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।

करवा चौथ की सरगी में भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीजें, टूट जाएगा व्रत, 99 प्रतिशत सुहागिनें करती हैं ये गलती

कर्क राशि

शुक्र और शनि की युति कर्क राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी साबित हो सकती है। इस राशि में दोनों ग्रहों की युति अष्टम भाव में हो रही है। ऐसे में नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। बेरोजगार लोगों को लाभ मिलने के पूरे आसार हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। व्यापार के क्षेत्र में भी काफी लाभ हो सकता है। लेकिन धन खर्च करते समय थोड़ी सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

 

 

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है।पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.