Hindi News / Dharam / Akshay Yog On Akshay Tritiya A Special Coincidence Is Being Made On Akshaya Tritiya After 24 Years People Of These 5 Zodiac Signs Will Collect Money With Both Hands Dhanraj Kuber Himself Will Write

24 साल बाद अक्षय तृतीया पर बन रहा खास संयोग, इन 5 राशियों के लोग दोनों हाथों से बटोरेंगे पैसा, धनराज कुबेर खुद लिखेंगे इनकी किस्मत!

Akshay Yog On Akshay Tritiya: साल 2025 की अक्षय तृतीया ज्योतिष के हिसाब से बहुत खास मानी जा रही है। इस बार यह पर्व केवल धार्मिक नहीं, बल्कि खगोलीय दृष्टि से भी विशेष महत्व रखता है।

BY: Yogita Tyagi • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज),  Akshay Yog On Akshay Tritiya: साल 2025 की अक्षय तृतीया ज्योतिष के हिसाब से बहुत खास मानी जा रही है। इस बार यह पर्व केवल धार्मिक नहीं, बल्कि खगोलीय दृष्टि से भी विशेष महत्व रखता है। इस दिन एक ऐसा दुर्लभ योग बन रहा है, जिसे अक्षय योग कहा जाता है। यह योग 24 वर्षों के लंबे समय के बाद बन रहा है। इससे पहले यह संयोग वर्ष 2001 में 26 अप्रैल को बना था। इस बार यह दोबारा 2025 की अक्षय तृतीया पर यानिकि आज बन रहा है।

क्या है अक्षय योग और क्यों है विशेष?

अक्षय योग का शाब्दिक अर्थ है, वह योग जिसका प्रभाव समाप्त नहीं होता। यह जीवन में ठहराव, समृद्धि और शुभता को बढ़ाता है। जब चंद्रमा और गुरु ग्रह किसी व्यक्ति की कुंडली के दूसरे, छठे, दसवें या ग्यारहवें भाव में एकसाथ होते हैं, तब ये योग बनता है। खास बात यह है कि इस बार चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में और सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में स्थित होंगे, जिससे यह योग और भी अधिक प्रभावशाली हो जाएगा।

सपने में तलाक होते देखना देता है किस अनहोनी का संकेत? स्वप्न शास्त्र में छुपा है इसका गहरा रहस्य

Akshay Yog On Akshay Tritiya

एक्ट्रेस की मां गईं गुरुद्वारे, पीछे से नौकरानी ने उड़ा दिए 34.49 लाख के गहने, FIR के बाद हुआ बड़ा खुलासा, सुनकर फटी रह गईं पुलिस की आंखें

इन राशियों को मिलेगा खास लाभ

हालांकि अक्षय योग का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार पांच राशियों के लिए यह समय विशेष लाभदायक और खास रहने वाला है। आइए जानते हैं इन राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक उन्नति लेकर आ सकता है। यदि आप किसी संपत्ति में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय उत्तम रहेगा। करियर में तरक्की के संकेत मिल रहे हैं और व्यवसाय करने वालों को नए अनुबंध या लाभकारी समझौते प्राप्त हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आनंद और खुशियों का माहौल बना रहेगा। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति भी संभव है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए यह योग मानसिक शांति और भावनात्मक स्थिरता लेकर आएगा। चंद्रमा इस राशि का स्वामी होने के कारण इसका प्रभाव और भी अधिक महसूस होगा। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा, विशेष रूप से पुराने रोगों में राहत मिलेगी। मानसिक मजबूती के साथ आप आर्थिक निर्णय भी सटीक रूप से ले पाएंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए करियर में उन्नति के संकेत बन रहे हैं। लंबे समय से जिस अवसर की तलाश थी, वह अब साकार हो सकता है। नौकरी में पदोन्नति या नई भूमिका की संभावनाएं हैं। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं, विशेष रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह समय अनुकूल है। धार्मिक यात्रा या आध्यात्मिक गतिविधियों में भी रुचि बढ़ेगी।

धनु राशि

धनु राशि के लिए यह योग अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकता है क्योंकि इस राशि के स्वामी स्वयं गुरु हैं। रुके हुए कार्यों में गति आएगी और भाग्य का साथ मिलेगा। विदेश यात्रा या उच्च शिक्षा से जुड़ी योजनाएं सफल हो सकती हैं। निवेश से लाभ की संभावनाएं बनी हुई हैं। जीवन के लक्ष्यों की ओर आप अधिक नजदीक पहुंचते दिखेंगे।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए अक्षय योग आध्यात्मिक और आर्थिक दोनों स्तरों पर लाभकारी रहेगा। आत्मबल और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे निर्णय लेने की क्षमता बेहतर बनेगी। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा और प्रेम संबंधों में स्थायित्व आएगा। अधूरी योजनाएं पूरी हो सकती हैं और समाज में प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं।

बेहद खास है अक्षय तृतीया

2025 की अक्षय तृतीया केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि एक खगोलीय वरदान की तरह सामने आई है। वर्षों बाद बन रहा अक्षय योग न केवल ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह जीवन में स्थायित्व, सफलता और समृद्धि का संकेत भी देता है। जिन पांच राशियों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ रहा है, उनके लिए यह समय किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं हैं।

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर अगर कर लिए ये काम तो तुरंत बन जाएंगे बिगड़े काज, मां लक्ष्मी बरसाएंगी इतना धन कि, हाथ में आई मिट्टी भी बन जाएगी सोना! पितरों से भी मिलेगा वरदान

Tags:

Akshay Yog On Akshay Tritiya
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

इस साग के पोषण के आगे फ़ैल है पालक और सरसों की ताकत भी, कैंसर और दिल की बीमारी को शरीर से देता है ऐसे फेंक कि कभी न पसार पाएं अपने पैर
इस साग के पोषण के आगे फ़ैल है पालक और सरसों की ताकत भी, कैंसर और दिल की बीमारी को शरीर से देता है ऐसे फेंक कि कभी न पसार पाएं अपने पैर
18 मई तक रहेगा सीजफायर…युद्धविराम पर Pak ने खुद ही दी जानकारी, कहीं इसके पीछे तो नहीं है मुनीर की कोई चाल!
18 मई तक रहेगा सीजफायर…युद्धविराम पर Pak ने खुद ही दी जानकारी, कहीं इसके पीछे तो नहीं है मुनीर की कोई चाल!
देश भक्ति गीतों से गूंज उठी औद्योगिक नगरी, मंत्री कृष्ण लाल पंवार, महिपाल ढांडा सहित तमाम दिग्गज नेताओं ने की तिरंगा यात्रा में शिरकत, सेना के शौर्य का किया बखान
देश भक्ति गीतों से गूंज उठी औद्योगिक नगरी, मंत्री कृष्ण लाल पंवार, महिपाल ढांडा सहित तमाम दिग्गज नेताओं ने की तिरंगा यात्रा में शिरकत, सेना के शौर्य का किया बखान
ट्रंप की बात नहीं मानेगा Apple! टिम कुक की भारत को गुड न्यूज, अब चाह कर भी कुछ नहीं कर पाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति
ट्रंप की बात नहीं मानेगा Apple! टिम कुक की भारत को गुड न्यूज, अब चाह कर भी कुछ नहीं कर पाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति
IPL 2025 की सभी 10 टीमों पर आई बड़ी आफत, नये नियम ने बिगाड़ दिया पूरा समीकरण, नहीं हो सकेगा ये काम
IPL 2025 की सभी 10 टीमों पर आई बड़ी आफत, नये नियम ने बिगाड़ दिया पूरा समीकरण, नहीं हो सकेगा ये काम
Advertisement · Scroll to continue