India News (इंडिया न्यूज), Ank Jyotish: अंक ज्योतिषी के अनुसार महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 1 होता है। इसके मुताबिक यह लोग सूर्य से प्रभावित होते हैं। अंग ज्योतिषी से बताएं तो 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8 तक की संख्या के मूलांकों को देखा जाता है। जिसमें से 1, 10, 19 और 28 तारीख में जन्मे लोगों को स्वामी सूर्य के अंदर माना जाता है।
इसके साथ ही बता दे की मूलांक 1 वाले लोग न्याय और शक्ति का प्रतीक होते हैं। इस मूलांक में जन्मे व्यक्ति स्वाभिमानी, आत्मविश्वासी, उग्र माने जाते हैं। इसके अलावा कठोर परीक्षण कड़ा संघर्ष जीवन में रहता है, लेकिन एकाअधिकार जमाना इनका स्वभाव है।
- क्या होते है मूलांक?
- मूलांक 1 के व्यक्ति का कैसा है संभाव
- जानें कैसे निकाले अपना मूलांक
Kareena को मानती है Karisma अपना पहला बच्चा, पुराने दिनों को याद कर कही ये बात – Indianews
कैसे जाने अपना मूलांक?
यदि आप भी उन लोगों में से हैं जो अपने मूलांक की संख्या को जानना चाहते हैं। तो यह काफी आसान है। मूलांक की संख्या को जानने के लिए अपनी जन्म की तारीख को तब तक जोड़ जब तक वह एक अंक में ना बदल जाए। जैसे कि यदि आपकी जन्म की तारीख 10 है, तो आप 1 और 0 को जोड़े जिसका मूलांक 1 आएगा। ऐसे ही 29 तारीख को जन्में लोगों का मूलांक 2 होता क्योकि उसे जोड़ कर 11 आता है जो 2 बनता है। Ank Jyotish
Riddhi Dogra ने टीवी के पुराने दिनों को किया याद, एक्टिंग से जीत रही लाखों दिल – Indianews
कैसे होते हैं मूलांक 1 वाले व्यक्ति
मूलांक 1 में जन्मे लोगों को सूर्य के जीवन शक्ति का प्रतीक माना जाता है। यह सूर्य से प्रभावित होते हैं। मूलांक 1 में जन्मे व्यक्ति ईमानदार और न्याय प्रेमी होते हैं। इसके अलावा वह प्रगतिवादी विचारों के भी होते हैं, लेकिन धर्म और आध्यात्मिक से इनका गहरा रिश्ता हमेशा बना रहता है।
इसके अलावा बता दे कि यह बहुत आत्मविश्वास होते है। अपनी बात पर हमेशा अटल रहते हैं। इसके अलावा यह स्वतंत्र सोच को अपने जीवन में सबसे ऊपर रखते हैं। जीवन को लेकर इनका लक्ष्य तय रहता है, जिसे पूरा करने के लिए ये संघर्ष करते हैं। यह अपने सामने आने वाली कठिनायों से परेशान नहीं होते बल्कि पूरी ताकत के साथ उसका सामना करते हैं।