होम / क्या है Ashadha Purnima? जानें व्रत का शुभ मुहूर्त और महत्व

क्या है Ashadha Purnima? जानें व्रत का शुभ मुहूर्त और महत्व

Simran Singh • LAST UPDATED : July 16, 2024, 10:24 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Ashadha Purnima 2024: सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूर्णिमा तिथि पर पूजा-पाठ, स्नान, दान और जप करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है। धार्मिक ग्रंथों में पूर्णिमा तिथि के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया है। साथ ही बताया गया है कि जो व्यक्ति इस खास दिन व्रत रखता है, उसे देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार इस समय आषाढ़ मास चल रहा है और जल्द ही आषाढ़ पूर्णिमा व्रत रखा जाएगा। आइए जानते हैं, आषाढ़ पूर्णिमा का व्रत कब किस दिन रखने का महत्व है?

  • क्यों है पूर्णिमा तिथि खास
  • इस तरह करें पूजा

आषाढ़ पूर्णिमा 2024 तिथि

वैदिक पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 20 जुलाई को शाम 05:55 बजे प्रारंभ हो रही है और यह तिथि 21 जुलाई को दोपहर 03:45 बजे समाप्त होगी। हिंदू धर्म में उदया तिथि को पूजा-पाठ के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, ऐसे में आषाढ़ पूर्णिमा व्रत 21 जुलाई 2024 रविवार को रखा जाएगा और अगले दिन से सावन का पवित्र महीना शुरू हो जाएगा। Ashadha Purnima 2024

Anant-Radhika की रिसेप्शन से पृथ्वी हुए वायरल, यूजर्स ने दिलाई अंबानी होने की याद

आषाढ़ पूर्णिमा 2024 स्नान दान मुहूर्त

पूर्णिमा तिथि के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान और ध्यान करने का विशेष महत्व है। 21 जुलाई को ब्रह्म मुहूर्त का समय सुबह 04:13 बजे से 04:55 बजे के बीच रहेगा। वहीं दान के लिए अभिजीत मुहूर्त को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:01 बजे से 12:55 बजे के बीच रहेगा। शाम की पूजा का शुभ समय शाम 07:24 बजे से 08:35 बजे के बीच रहेगा।

पवन देव क्यों है संसार के लिए जरूरी, इस तरह की थी पुत्र हनुमान की रक्षा

आषाढ़ पूर्णिमा का क्या महत्व है? Ashadha Purnima 2024

शास्त्रों में बताया गया है कि जो व्यक्ति पूर्णिमा तिथि के दिन पूजा-पाठ, स्नान और दान करता है, उसे अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और उसके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। साथ ही पूर्व जन्म और इस जन्म में अज्ञानता में किए गए पापों से भी मुक्ति मिलती है। इस खास दिन पर दान का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि जो व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार अन्न, वस्त्र या धन का दान करता है, उसे देवी-देवताओं के साथ पितरों का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है और इससे कई तरह के ग्रह दोष भी दूर होते हैं।

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

विदेश India Aid Palestine: भारत ने फिलिस्तीनी शरणार्थियों की मदद, पहली किश्त में भेजी 2.5 मिलियन डॉलर

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.