होम / Vastu shastra: वास्तु के इन 5 टिप्स से चमकाएं अपनी किस्मत, होगी धन की वर्षा

Vastu shastra: वास्तु के इन 5 टिप्स से चमकाएं अपनी किस्मत, होगी धन की वर्षा

Reepu kumari • LAST UPDATED : September 15, 2023, 8:23 am IST

India News (इंडिया न्यूज), How To Attract Wealth & Money: कई बार हम लाख कोशिशों के बाद भी दुख और परेशानियों से घिरे रहते हैं, जानते हैं ऐसा क्यों। घर की सुख-समृद्धि में वास्तु शास्त्र का बड़ा महत्व होता है। रोजमर्रा की जिंदगी में अगर हम सभी वास्तु की कुछ बातों का ख्याल रखें तो जीवन में चल रही तमाम परेशानियों से दूरी बना सकते हैं। ऐसे आपके घर में जितनी भी नकारात्मक ऊर्जा हैं वो दूर हो जाएगी। जिसके बाद सकारात्मक शक्ति आपकी किस्मत रातोंरात चमका सकती है। चलिए आपको वास्तु के कुछ ऐसे टिप्स बताते हैं जिसका पालन करने से आपके जीवन की सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं।

वास्तु के जबरदस्त उपाय

1. जानते हैं भगवान कुबेर समृद्धि और खुशहाली के प्रतीक होते हैं। अगर आप इन्हें घर में सही दिशा में रखते हैं तो आपके लिए किस्मत का दरवाजा खुल सकता है। अपने  घर की उत्तर-पूर्व दिशा में उन्हें रखें। घर के उत्तर-पूर्व क्षेत्र में कुबेर यंत्र रखना शुभ माना जाता है। इससे धन धान्य की प्राप्ति होती है। ध्यान रखें उनके आस पास भारी फर्नीचर और जूतों की रैक न हो। ऐसा करने से नेगेटिव एनर्जी आती है।

2. अगर आप धन की कमी से जूझ रहे हैं तो उसके लिए आपको अपना लॉकर या तिजोरी वास्तु के अनुसार रखना होगा। लॉकर या तिजोरी को
घर के दक्षिण-पश्चिम कोने में रखें। यह दिशा स्थिरता सुनिश्चित करते हुए पृथ्वी तत्व को दर्शाता है। इससे किस्मत भी बदल सकती है। घर में पैसों की बारिश हो सकती है।

3. आपके घर का मुख्य प्रवेश द्वार भी बहुत कुछ कहता है। जो  ब्रह्मांडीय ऊर्जा और अच्छे लोग दोनों का स्वागत करने वाला होना चाहिए। द्वार ऐसा न होने पर जीवन में तमाम तरह की परेशानियों से आप जूझते रहते हैं। दरवाजे पर लगे ताले सही ढंग से काम करने वाले हो। दरवाजे में किसी भी तरह की दरार ना रहने दें। लक्ष्मी को घर बुलाने के लिए घर के प्रवेश द्वार के पास नेम प्लेट, पौधे और विंड चाइम लटका सकते हैं।

4. अपनी छत पर मिट्टी के बर्तन में पक्षियों के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था करें इससे बुरी किस्मत से छुटकारा मिलेगा। धीरे-धीरे आपकी परेशानियां खत्म होने लगेंगी। अगर दुर्भाग्य आपका साथ नहीं छोड़ रहा तो ऐसा करने से सौभाग्य आपका हाथ पकड़ लेगाी। अपने घर के बाहर जानवरों के लिए भी पानी रखें। जहां पानी और भोजन रखें वहां उचित सफाई होनी चाहिए।

5. हर दिन शाम को तुलसी के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं। तुलसी  घर के लिए बहुत शुभ मानी जाती है। घर में सकारात्मकता आएगी। मां लक्ष्मी देवी की कृपा आप पर सदैव बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें:-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT