India News (इंडिया न्यूज), Budh Rashi Parivartan: बुद्धि, विवेक, मधुर वाणी और सुख-समृद्धि के दाता बुध आज राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। जिसका शुभ-अशुभ प्रभाव मेष से मीन तक की 12 राशियों पर भी पड़ेगा। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 19 जुलाई 2024 को बुध कर्क राशि से निकलकर रात 8 बजकर 30 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। बुध के सिंह राशि में गोचर करते ही कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव होने लगेंगे। करियर की बाधाएं दूर होंगी। सामाजिक मान-सम्मान की प्राप्ति होगी और आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। आइए जानते हैं बुध के सिंह राशि में प्रवेश से किन राशियों को लाभ होगा…

1.मेष राशि

बुध के गोचर से मेष राशि वालों को बेहद शुभ परिणाम मिलेंगे। करियर में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। तरक्की के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। कामकाज का मनचाहा परिणाम मिलेगा। लंबे समय से अटका हुआ काम सफल होगा। आप भौतिक सुख-सुविधाओं में जीवन व्यतीत करेंगे। समाज में यश और कीर्ति बढ़ेगी। वाणी में सौम्यता रहेगी।

2. वृष राशि

बुध का गोचर वृषभ राशि वालों के लिए भी लाभकारी सिद्ध होगा। इस दौरान आपको व्यापार में काफी लाभ होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। धन में वृद्धि के योग बनेंगे। नौकरी और व्यापार में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन संभव है। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

3. मिथुन राशि

बुध के सिंह राशि में जाते ही मिथुन राशि वालों को करियर में उन्नति के अनगिनत अवसर मिलेंगे। मेहनत रंग लाएगी। जीवन के हर क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलेगी। धन में वृद्धि के योग बनेंगे। आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। वाणी में सौम्यता रहेगी। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। इस दौरान आपके लंबे समय से रुके हुए काम सफल होंगे।

4. सिंह राशि

बुध का गोचर सिंह राशि वालों को करियर में आने वाली बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। बुद्धि का विकास होगा। निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। अटका हुआ धन वापस मिलेगा। धन-संपत्ति में वृद्धि के योग बनेंगे।

5. तुला राशि

बुध के गोचर के बाद तुला राशि के जातकों को बहुत शुभ परिणाम मिलेंगे। आप ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। आय के नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। करियर से जुड़ी अच्छी खबरें मिलेंगी। व्यापार में लाभ होगा। काम के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। कानूनी मामलों में विजय मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है।पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Cricket in Olympics: 123 साल बाद ओलंपिक खेलों में क्रिकेट ने की वापसी, जानें किस टीम ने अपने नाम किया था गोल्ड