होम / अगर धनतेरस पर 10 रुपये की खरीदी इस चीज से कर लिया उपाय, तो मां लक्ष्मी कभी नही छोड़ेंगी आपका द्वार, खुल जाएंगे भाग्य!

अगर धनतेरस पर 10 रुपये की खरीदी इस चीज से कर लिया उपाय, तो मां लक्ष्मी कभी नही छोड़ेंगी आपका द्वार, खुल जाएंगे भाग्य!

Preeti Pandey • LAST UPDATED : October 26, 2024, 2:29 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Dhanteras 2024: धनतेरस दिवाली से दो दिन पहले पड़ता है, जो इस साल 29 अक्टूबर 2024 को है। धनतेरस का दिन देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के साथ-साथ खरीदारी के लिए भी जाना जाता है। इस दिन लोग खूब खरीदारी करते हैं। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इस दिन खरीदा गया सामान कई गुना बढ़ जाता है। धनतेरस को खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है, इसलिए लोग इस दिन सोने-चांदी के आभूषण, पीतल-तांबे के बर्तन, नया मकान, वाहन, इलेक्ट्रिक सामान आदि खरीदते हैं।

10 रुपए की चीज बरसेगी कृपा

लेकिन हर किसी की अपनी आर्थिक स्थिति होती है, खरीदारी उसी के अनुसार करनी चाहिए। धनतेरस पर आप सिर्फ 10 रुपए की कोई चीज खरीदकर मां लक्ष्मी की कृपा पा सकते हैं, क्योंकि यह चीज बहुत शुभ मानी जाती है।धनतेरस के शुभ दिन साबुत धनिया खरीदें। आप 10 रुपये में धनिया का एक छोटा पैकेट खरीदकर पूजा कक्ष में रख सकते हैं। दिवाली के दिन धनिया को देवी लक्ष्मी के सामने रखकर उनकी पूजा करें और अगले दिन इसे गमले में रख दें।

क्यों दिवाली की ही रात देखने मिलता हैं तंत्रों का ये भयानक खेल? शमशान में जो देख लिया ये कारनामा तो उड़े रह जाएंगे होश!

अच्छी आमदनी का देता है संकेत

ऐसा माना जाता है कि जब साबुत धनिया से हरा-भरा पौधा उगता है तो इससे घर में खुशहाली आती है। इसे घर की आर्थिक स्थिति के लिए बहुत अच्छा माना जाता है और यह अच्छी आमदनी का संकेत देता है। लेकिन अगर पौधा बेजान या पतला हो तो इसे सामान्य धन या आय का संकेत माना जाता है। वहीं अगर साबुत धनिया से पौधा न उगे या बीमार पौधा उग जाए तो माना जाता है कि आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

4 होंगे राजयोग और 4 ही है ये चुनिंदा राशियां…500 साल बाद बन रहा है ऐसा राजयोग जो खोल देगा आपकी किस्मत के द्वार?

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.