होम / Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि में बोए गए जौ का रंग पड़ जाए ऐसा तो होता है अशुभ संकेत, आती हैं ये मुश्किलें

Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि में बोए गए जौ का रंग पड़ जाए ऐसा तो होता है अशुभ संकेत, आती हैं ये मुश्किलें

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : March 22, 2023, 9:30 pm IST

इंडिया न्यूज़: (Chaitra Navratri 2023 Jaware Color Significance) 22 मार्च 2023 यानी आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। बता दें कि नवरात्रि के पहले दिन जौ या ज्वार बोने का काफी महत्व है। इसे मिट्टी के पात्र में बोने के बाद कलश स्थापना की जाती है। जौ को पूरे 9 दिनों तक रखा जाता है और इसके बाद इसे जल में प्रवाहित कर दिया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नवरात्रि में बोए गए जौ के रंग और बढ़ने की वृद्धि से शुभ-अशुभ के संकेत मिलते हैं।

इन जौ के रंग से मिलते हैं शुभ-अशुभ के संकेत

शास्त्रों के अनुसार, जौ मां दुर्गा का प्रिय होते हैं। इसलिए चैत्र और शारदीय दोनों में ही नवरात्रि में जौ बोए जाते हैं। लेकिन नवरात्रि के 9 दिनों में जौ के रंग में क्या बदलवा हो रहें हैं या जौ अच्छे बढ़ रहा है या नहीं इन संकेतों से भविष्य का पता लगाया जाता है।

नवरात्रि में बोया गया जौ अगर अच्छे से नहीं बढ़ता है और इसका रंग काला या पीला पड़ जाता है तो इसे बहुत ही अशुभ माना जाता है। साथ ही जौ का टेढ़ा-मेढ़ा बढ़ना भी अच्छा नहीं माना जाता है।

जौ अगर 2 से 3 में ही अंकुरित होकर तेजी से बढ़ने लगे और इसका रंग सफेद या हरा हो, तो समझिए माता रानी आप पर मेहरबान है। इसके साथ ही आपके जीवन में सुख-समृद्धि और खुशियों का आगमन होने वाला है।

अगर जौ का रंग आधा हरा और आधा सफेद है। या फिर पहले जौ हरा उगा और बाद में रंग सफेद पड़ गया तो इसका संकेत ये है कि साल की शुरुआत अच्छी जाएगी। लेकिन इसके बाद आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। यानी ये साल आपके लिए मिलाजुला रहेगा।

जौ बोने के बाद अगर वो बिल्कुल भी न उगे तो इसे बहुत ही ज्यादा अशुभ माना गया है। इसका यह संकेत होता है कि आपकी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। इसलिए विधि-विधान से पूजा कर जौ बोए और जौ को बोने के बाद इसकी देखभाल करें। नियमित तौर पर जल का छिड़काव भी करें।

लेटेस्ट खबरें

Hair Mask: रुखे, बेजान और झड़ते हुए बालों से परेशान हैं, तो दही-मेथी के हेयर मास्क का करें इंस्तेमाल, जाने फायदे
Kunwar Sarvesh Singh: मुरादाबाद से बीजेपी उम्मीदवार कुंवर सर्वेश सिंह की 77 साल की उम्र में निधन-Indianews
DC vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने रचा इतिहास, बनाए IPL का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर-Indianews
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में कम वोटिंग क्यों? जानें जनता की राय
T20 World Cup 2024: अजीत अगरकर जल्द ही करेंगे टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम की ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका-Indianews
Ira Khan ने शादी के 4 महीने बाद किया क्रिप्टिक पोस्ट, अकेलेपन के डर को किया जाहिर, फैंस हुए चिंतित -Indianews
Viral News: UPSC में सफल होने के बाद बेटा पहुंचा पिता के ऑफिस, दिया ऐसा सरप्राइज कि वीडियो हो गई वायरल- Indianews