India News (इंडिया न्यूज),Chaitra navratri 2025: चैत्र नवरात्रि का पर्व नौ दिनों तक चलता है और इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। चैत्र नवरात्रि में खरीदारी करना शुभ माना जाता है। किसी भी नए कार्य की शुरुआत के लिए चैत्र नवरात्रि को बहुत शुभ माना जाता है। चैत्र नवरात्रि में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। अब ऐसे में चैत्र नवरात्रि में कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें खरीदने से व्यक्ति के जीवन में खुशियां आ सकती हैं। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

चैत्र नवरात्रि में मिट्टी के बर्तन खरीदें

नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है, जिसके लिए मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है। मिट्टी के बर्तनों को शुद्ध और पवित्र माना जाता है, इसलिए शुभ कार्यों में इसका इस्तेमाल किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में मिट्टी के बर्तनों को समृद्धि का कारक माना जाता है। इसलिए मां दुर्गा की पूजा के लिए मिट्टी के बर्तन ही खरीदें।

चैत्र नवरात्रि में चांदी का सिक्का खरीदें

चैत्र नवरात्रि में चांदी का सिक्का खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। नवरात्रि में चांदी का सिक्का खरीदने से घर में सुख-समृद्धि और धन-संपत्ति आती है। नवरात्रि में चांदी का सिक्का खरीदने से सौभाग्य बढ़ता है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। नवरात्रि की पूजा में चांदी का सिक्का रखना शुभ माना जाता है। इससे देवी दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है।

चैत्र नवरात्रि में खरीदें जौ

जौ को सृष्टि की पहली फसल माना जाता है, इसलिए इसे पूजा में शामिल करना शुभ माना जाता है। नवरात्रि में जौ बोने से देवी दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं।

चैत्र नवरात्रि में खरीदें पीले चावल

पीले चावल को शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। नवरात्रि में देवी दुर्गा की पूजा में इनका इस्तेमाल किया जाता है, जिससे घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। देवी-देवताओं को आमंत्रित करने के लिए पीले चावल का इस्तेमाल किया जाता है। मान्यता है कि पीले चावल चढ़ाने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

7 अप्रैल से बदलेगी किस्मत! बुध की सीधी चाल से इन 3 राशियों पर बरसेगा पैसा, सफलता और खुशियों का तोहफा

चैत्र नवरात्रि में खरीदें श्रृंगार का सामान

चैत्र नवरात्रि में श्रृंगार का सामान खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि में सोलह श्रृंगार का सामान खरीदकर मां दुर्गा को अर्पित करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है। अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो तो इसे Facebook पर जरूर शेयर और लाइक करें। ऐसे ही और आर्टिकल पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़ी रहें। आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में हमें अपने विचार जरूर भेजें।

Numerology Prediction: इस मूलांक वालों को मिलेगा बड़ा लाभ, सेहत के भी खुलेंगे दरवाजे, पढ़ें आज का अंक ज्योतिष