India News (इंडिया न्यूज), Chandra Gochar 2025: चंद्र देव इस समय मकर राशि में स्थित हैं और 20 मई 2025 की सुबह 7:35 बजे तक यहां रहेंगे। इसके बाद वे कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। चंद्र देव को मन, विचार, सुख, और चंचलता का दाता माना जाता है। यह गोचर इसलिए भी खास है क्योंकि चंद्र देव शनि की एक राशि मकर से निकलकर दूसरी राशि कुंभ में जाएंगे। शनि देव मकर और कुंभ दोनों राशियों के स्वामी हैं, और इन राशियों पर उनकी विशेष कृपा रहती है।
यह गोचर कर्क, मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए विशेष लाभकारी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इन तीनों राशियों के लिए क्या खास रहेगा और उपायों पर भी एक नज़र डालते हैं।
Chandra Gochar 2025: 20 मई 2025 चंद्र गोचर और राशियों पर प्रभाव
कर्क राशि चंद्र देव की प्रिय राशियों में से एक है। इस बार चंद्र का कुंभ राशि में गोचर करना कर्क राशिवालों के लिए विशेष लाभदायक रहेगा।
उपाय: रविवार का व्रत रखें और खुले आसमान के नीचे टहलें।
मकर राशि के जातकों के जीवन में यह गोचर खुशियां लेकर आएगा।
उपाय: चंद्र देव की पूजा करें और हाथ में चांदी का कड़ा या अंगूठी पहनें।
बाबा वेंगा की साल 2025 को लेकर फिर आ गई एक और भयावान भविष्यवाणी, जिसे सुन कांप उठी है आधी दुनिया
कुंभ राशि के जातकों के लिए भी यह गोचर शुभ रहेगा।
उपाय: अपनी मां की सेवा करें और उनकी इच्छाओं को पूरा करने का प्रयास करें।
20 मई 2025 को चंद्र देव का कुंभ राशि में प्रवेश करना कई जातकों के लिए विशेष लाभकारी होगा। कर्क, मकर और कुंभ राशि के जातकों को इस अवसर का पूरा लाभ उठाने के लिए सुझाए गए उपायों को अपनाना चाहिए। यह गोचर न केवल आर्थिक और करियर के मोर्चे पर सफलता दिलाएगा, बल्कि पारिवारिक संबंधों को भी सुदृढ़ करेगा।