Chhath Puja Kharna 2026: छठ पूजा के दूसरे दिन खरना मनाया जाता है. इस दिन व्रती निर्जला उपवास रखते हैं और शाम को सूर्यदेव की पूजा के बाद गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण करते हैं.
Chhath Puja Kharna 2026: छठ महापर्व का हर दिन बेहद खास होता है, लेकिन दूसरे दिन मनाया जाने वाला खरना इस पर्व की सबसे महत्वपूर्ण परंपराओं में से एक है. इस दिन व्रती पूरे दिन उपवास रखते हैं और शाम को सूर्यदेव तथा छठी मैया की पूजा करने के बाद गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण करते हैं. इसके बाद शुरू होता है छठ का सबसे कठिन 36 घंटे का निर्जला व्रत. आखिर खरना क्यों मनाया जाता है और इस दिन किन नियमों का पालन करना जरूरी है? आइए जानते हैं.
छठ पूजा के दूसरे दिन यानी कार्तिक शुक्ल पंचमी को खरना मनाया जाता है. इसे लोहंडा भी कहा जाता है. इस दिन व्रती सुबह स्नान करके व्रत का संकल्प लेते हैं और पूरे दिन बिना अन्न-जल ग्रहण किए उपवास रखते हैं. शाम को स्नान करने के बाद शुद्धता और पवित्रता के साथ खरना का प्रसाद तैयार किया जाता है. सूर्यास्त के बाद सूर्यदेव और छठी मैया की पूजा करके उन्हें भोग लगाया जाता है. इसके बाद व्रती प्रसाद ग्रहण करके अपना उपवास खोलते हैं.
ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2026: इस दिन से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय, खरना और दोनों अर्घ्य की तारीख
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, खरना का दिन मन और शरीर की शुद्धि, तपस्या तथा आत्मसंयम का प्रतीक है. इस दिन के बाद व्रती लगभग 36 घंटे तक निर्जला व्रत रखते हैं. छठी मैया से परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की जाती है. खरना केवल एक धार्मिक रस्म नहीं, बल्कि आस्था, अनुशासन और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है. यही वजह है कि छठ महापर्व में इस दिन का विशेष महत्व माना जाता है.
Who is Zakir Naik: गृह मंत्रालय ने 13 नवंबर को यह नोटिफिकेशन जारी किया था.…
IND VS NZ: मैच में छह विकेट लेने वाले तेज़ बॉलर मैट हेनरी ने अपने…
Hapur Viral Video: हापुड़ में हीरा राणा 18 साल पुराना दादी का सपना पूरा करने…
Microsoft Outage के बीच Outlook, Teams और Office 365 के इन विकल्पों का इस्तेमाल कर…
Anirudh-Kavya Maran Wedding Reception Guest List: अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी के बाद…
Microsoft Global Outage के कारण दुनियाभर में Outlook, Teams, OneDrive और Microsoft 365 सेवाएं प्रभावित…