होम / Dev Deepawali 2023: इस साल किस दिन मनाई जाएगी देव दीपावली, जाने इसका महत्व

Dev Deepawali 2023: इस साल किस दिन मनाई जाएगी देव दीपावली, जाने इसका महत्व

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : November 20, 2023, 9:14 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Dev Deepawali 2023: हर वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर देव दीपावली मनाई जाती है। बताया गया कि इस वर्ष 26 नवंबर को देव दीपावली मनाई जाएगी। शास्त्रों में निहित है कि कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि पर देवता पृथ्वी पर आते हैं और दीये जलाकर दीपावली मनाते हैं। इस विशेष दिन पर काशी में विशेष पूजा और आरती का आयोजन किया जाता है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु देव दीपावली देखने काशी आते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि क्यों हर वर्ष कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि पर देव दीपावली मनाई जाती है ?

देव दीपावली की कथा

सनातन शास्त्रों के अनुसार, चिरकाल में त्रिपुरासुर नामक राक्षस के आतंक से तीनों लोकों में हाहाकार मच गया। त्रिपुरासुर, असुर तारकासुर के बेटे थे। ये एक नहीं, बल्कि तीन थे। तीनों ने देवताओं को परास्त करने का प्रण लिया था। लंबे समय तक तीनों ने ब्रह्मा जी की तपस्या की। त्रिपुरासुर की तपस्या से प्रसन्न होकर ब्रह्मा जी ने तीनों को देवताओं से परास्त न होने का वरदान दिया। ब्रह्मा जी से वरदान पाकर तीनों शक्तिशाली हो गए।

उस समय त्रिपुरासुर ने स्वर्ग पर आक्रमण कर दिया। यह देख स्वर्ग के देवता ब्रह्मा जी के पास गए। उन्हें स्थिति से अवगत कराया। तब ब्रह्मा जी बोले-वरदान तो मैंने ही उन्हें दिया है। त्रिपुरासुर को रोकने के लिए आप सभी को भगवान शिव से सहायता लेनी होगी। भोलेनाथ ही आप सबकी रक्षा कर सकते हैं। यह सुनने के बाद सभी देवता कैलाश पहुंचे और महादेव से रक्षा की कामना की।

कालांतर में भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध किया। इस उपलक्ष्य पर देवताओं ने स्वर्ग में दीप जलाकर दीपावली मनाई। शास्त्रों में निहित है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध किया था। अतः हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा तिथि पर देव दीपावली मनाई जाती है।

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Malaika Arora ने इस डिजाइनर को किराए पर दिया अपना बांद्रा स्थित अपार्टमेंट, प्रति माह मिलेगा इतने लाख का रेंट -Indianews
Arvind Kejriwal: दिल्ली शराब घोटाले मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई शुरू, जानिए ED ने SC से क्या कहा-Indianews
Rakhi Sawant Health Update: सर्जरी से पहले राखी सावंत ने दिया हेल्थ अपडेट, अपने आप को बताया फाइटर -Indianews
PM Prachanda: नेपाल पीएम के सामने आई चौथी बार विश्वास मत हासिल करने की चुनौती, क्या बचा पाएंगे कुर्सी-Indianews
मेरा नाम ईशा नहीं…., करिश्मा कपूर के बाद, Esha Deol ने बताया अपने नाम का सही मतलब और उच्चारण -Indianews
Lok Sabha Election: पंजाब में कई सीटों पर हो सकता है कड़ा मुकाबला, इनके मैदान में उतरने से बिगड़ सकता है खेल
कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए Sobhita Dhulipala ने चुराया अथिया शेट्टी का लुक, देखें तस्वीरें
ADVERTISEMENT