<
Categories: धर्म

क्या गैस की रोटी खाने से मर्दों में आ रही है कमजोरी? देवकीनंदन ठाकुर के दावे से सब दंग

Devkinandan Thakur on LPG: देवकी नंदन ठाकुर ने कहा कि यह सच है कि चूल्हे पर पकी रोटी में कोई बुरे गुण नहीं होते, लेकिन गैस पर पकी रोटी में  दुर्गुण आ जाते हैं. तो, हमें लगता है कि कुदरत अपना खेल खेल रही है. जब गैस के भंडार में आग लगेगी, तो गैस कहां से लाओगे? फिर सरसों की लकड़ी के दाम बढ़ेंगे, और गोबर के उपलों के दाम भी बढ़ेंगे.

Devkinandan Thakur:  मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच LPG सप्लाई को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं, लेकिन अब इस मुद्दे ने एक अलग मोड़ ले लिया है. मथुरा के मशहूर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर का एक बयान सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. गैस संकट पर बात करते हुए उन्होंने लोगों को पुराने ज़माने के मिट्टी के चूल्हों की याद दिलाई. उन्होंने न सिर्फ़ मिट्टी के चूल्हे पर रोटी पकाने के फ़ायदे बताए, बल्कि यह भी कहा कि अगर हालात ऐसे ही रहे, तो समाज “सतयुग” में वापस जा सकता है. उन्होने ये बी कहा कि गैस की रोटी खाने से पुरुष कमजोर हो रहे हैं.

सतयुग में लौट जाएंगे-देवकीनंदन ठाकुर

देवकीनंदन ठाकुर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने भक्तों को मिट्टी के चूल्हे पर खाना पकाने के फायदे गिनाते दिख रहे हैं. उन्होंने कहा, “गैस सिलेंडर की बहुत कमी है. मुझे लगता है कि अगर यह दो-तीन साल तक जारी रहा तो हम सतयुग में लौट जाएंगे, जहां चूल्हे पर सिर्फ रोटी बनेगी.”

पुरुषों में दम नहीं रहा-देवकीनंदन ठाकुर

उन्होंने कहा, “माताओं, यह मान लो कि चूल्हे की रोटी से ज़िंदगी बेहतर थी; बस धुआं ही दिक्कत थी. लेकिन गैस की रोटी से इतनी बीमारियां होती हैं; जाओ और डॉक्टर से अपना चेकअप करवाओ.” आज आपके घर के पुरुषों में दम नहीं रहा है ना, जैसे गैस की रोटी फूल जाती है वैसे ही ये फूल जा रहा है. 

‘गैस पर पकी रोटी में दुर्गुण आ जाते हैं’

देवकी नंदन ठाकुर ने कहा कि यह सच है कि चूल्हे पर पकी रोटी में कोई बुरे गुण नहीं होते, लेकिन गैस पर पकी रोटी में  दुर्गुण आ जाते हैं. तो, हमें लगता है कि कुदरत अपना खेल खेल रही है. जब गैस के भंडार में आग लगेगी, तो गैस कहां से लाओगे? फिर सरसों की लकड़ी के दाम बढ़ेंगे, और गोबर के उपलों के दाम भी बढ़ेंगे.

देवकीनंदन ठाकुर ने आगे कहा, “हे प्रभु, अपना काम करो, अपना काम करो. सब कुछ धीरे-धीरे हो सकता है. आज हम अपनी गाय माता को घर से निकालते हैं, और फिर उससे कहते हैं कि गोबर से उपले बनाओ. अभी क्यों? क्योंकि गैस नहीं है, तो गोबर के उपले आने दो.”

देवकी नंदन ठाकुर का बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान-इज़राइल युद्ध के बीच देश में गैस की कमी का खतरा मंडरा रहा है. हालांकि सरकार लगातार पर्याप्त भंडार होने का दावा कर रही है, लेकिन मिडिल ईस्ट में जो हालात दिख रहे हैं, उन्हें देखते हुए भविष्य को लेकर अनिश्चितता से इनकार नहीं किया जा सकता.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

CTET Vs UPTET: टीचिंग करियर के लिए कौन सा एग्ज़ाम है सही, किससे मिलेगी KVS, NVS में नौकरी? जानिए अहम बातें

CTET Vs UPTET: टीचिंग करियर शुरू करने के लिए Central Teacher Eligibility Test और Uttar…

Last Updated: March 26, 2026 09:48:39 IST

Dhurandhar 2 BO Day 7: ‘धुरंधर 2’ का 7वें दिन भी ताबड़तोड़ कलेक्शन, टूटे किन-किन फिल्मों के रिकॉर्ड?

Dhurandhar 2 BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर-2 की छप्पर फाड़…

Last Updated: March 26, 2026 09:44:31 IST

Gold-Silver Prices Today Haryana: हरियाणा में क्या है गोल्ड और सिल्वर के प्राइस, खरीदने से पहले देखें लिस्ट

Gold-Silver Prices Today Haryana: हरियाणा भर के खरीददारों और निवेशकों के लिए किसी भी लेन-देन…

Last Updated: March 26, 2026 09:27:18 IST

Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी पर इन खास शुभकामनाओं से करें अपनों को विश,हर रिश्ते में आएगी मिठास

Ram Navami 2026 Wishes:चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि हिंदू धर्म में बेहद…

Last Updated: March 26, 2026 09:17:51 IST

जयपुर के जल महल पर विदेशी मेहमानों को बनाया खिलौना, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने उड़ाई राजस्थान पुलिस की नींद!

राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जल महल के पास विदेशी पर्यटकों…

Last Updated: March 26, 2026 09:46:19 IST

RBSE 12th Result 2026 Date: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट पर ये रहा लेटेस्ट अपडेट्स, जानें यहां कब होगा जारी

Rajasthan Board RBSE 12th Result 2026 Date: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) कक्षा 12वीं का…

Last Updated: March 26, 2026 08:16:55 IST