होम / Dhanteras 2021 Ye Na Kare Galti धनतेरस पर न करें यह गलतियां

Dhanteras 2021 Ye Na Kare Galti धनतेरस पर न करें यह गलतियां

Mukta • LAST UPDATED : October 30, 2021, 9:02 am IST

Dhanteras 2021 Ye Na Kare Galti

Dhanteras 2021  हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस पर्व मनाया जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा का विधान है। इसके अलावा धनतेरस के दिन मृत्यु के देवता यमराज की पूजा भी की जाती है।

धनतेरस के दिन खरीदे ये 5 चीजें

शास्त्रों के अनुसार इस दिन भगवान धनवंतरी का जन्म हुआ था इसलिए इसे धनतेरस के त्योहार के रुप में मनाया जाता है। इस दिन सोने-चांदी के आभूषण और बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। हालाँकि, धनतेरस के दिन कुछ चीजों को खरीदना अशुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि धनतेरस के दिन इन चीजों को घर में लाने से माता लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं और इससे घर में दरिद्रता का वास होता है।

धनतेरस के दिन न करें ये 5 गलतियां

धनतेरस पर अक्सर लोग नए बर्तन खरीदते हैं। लेकिन ऐसा माना जाता है कि स्टील के बर्जल नहीं खरीदने चाहिए। धनतेरस पर खरीददारी करते समय अक्सर यह ध्यान रखें कि हमें क्या खरीदना क्या नहीं। आइए हम आपको बताते हैं कि धनतेरस पर क्या न खरीदें।

लोहा कभी न खरीदे (Dhanteras 2021)

धनतेरस पर लोहे की खरीददारी नहीं करनी चाहिए। धनतेरस पर घर में लोहा लाना शुभ नहीं माना जाता है।

धनतेरस पर न खरीदें कांच (Dhanteras 2021)

मान्यताओं के अनुसार धनतेरस या किसी शुभ अवसर पर शीशे की बनी चीजों को नहीं खरीदना चाहिए। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, कांच का संबंध राहु से होता है इसलिए धनतेरस पर काँच का सामान खरीदने से घर में दरिद्रता आती है।

चीनीमिट्टी से बनी चीजें खरीदने से घर में बरकत नहीं होती (Dhanteras 2021)

धनतेरस के दिन चीनीमिट्टी से बनी चीजें खरीदना शुभ नहीं माना जाता। माना जाता है कि धनतेरस के दिन चीनीमिट्टी से बनी खरीदने से घर में बरकत नहीं होती है और घर में दरिद्रता आती है।

स्टील के बर्तन (Dhanteras 2021)

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस पर बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। हालाँकि, धनतेरस पर एल्युमिनियम या स्टील के बर्तन नहीं खरीदने चाहिए।

एल्युमीनियम का संबंध राहु से माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि धनतेरस पर एल्युमीनियम या स्टील के बर्तन खरीदने से मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं और इससे घर में दरिद्रता आती है।

प्लास्टिक के बर्तन (Dhanteras 2021)

धनतेरस के दिन प्लास्टिक के बर्तन या अन्य कोई वस्तु खरीदना भी अशुभ माना जाता है। प्लास्टिक के बर्तन या इससे बनी वस्तुएं घर में रखने से घर की लक्ष्मी बाहर चली जाती हैं। माना जाता है कि प्लास्टिक की वस्तुएँ घर में रखने से धन अस्थाई रहता है और इससे घर में बरकत नहीं होती।

(Dhanteras 2021)

Read Also : Maa Lakshmi Ke Chamatkari 108 Naam महालक्ष्मी के 108 नामों के जप से मिलें सुख सौभाग्य

Read Also : How to Make Good Health By Drinking Hot Water गर्म पानी पीने से कैसे बनाएं अच्छी सेहत

Connect With Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Srikanth Box Office Week 1: राजकुमार राव की श्रीकांत ने 7 दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये, जाने पहले हफ्ते का कलेक्शन -Indianews
Mysterious Warship: चीन ने बनाया रहस्यमयी युद्धपोत, समुद्री ट्रायल का फोटो आया सामने-Indianews
Mumbai hoarding collapse: बिलबोर्ड मामले में कंपनी का मालिक गिरफ्तार, घटना में 16 लोगों की हुई थी मौत-Indianews
Blackout First Poster: विक्रांत मैसी और मौनी रॉय की ब्लैकआउट का पहला पोस्टर हुआ आउट, इस रिलीज होगी फिल्म -Indianews
Kh32 Missile: रूस ने यूक्रेन पर किया ऐसी मिसाइल से हमला, जो राडार के भी पकड़ से बाहर-Indianews
Kota Child Dies In Car: मां-बाप की छोटी सी गलती पड़ी भारी, कार में छूटी तीन साल की बच्ची ,दम घुटने से हुई मौत-Indianews
आमिर खान के बेटे Junaid Khan ने शुरू की अपनी तीसरी फिल्म की तैयारी, Khushi Kapoor संग शेयर करेंगे स्क्रीन -Indianews
ADVERTISEMENT