India News (इंडिया न्यूज़), Diwali 2023: दिवाली पास है। इस साल यह त्योहार 12 नवंबर, रविवार को मनाया जाएगा। यह एक पांच दिवसीय त्योहार है। इस दिन मां लक्ष्मी और श्री गणेश की पूजा की जाती है। इसके अलावा दिवाली से जुड़े कुछ खास नियम भी हैं, जिन्हें अपनाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। वहीं इस दिन कुछ गलतियां को करने से भी बचना चाहिए। इन गलतियां को करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। तो जानते हैं दिवाली के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं।
भूलकर भी ना करें ये काम
Diwali 2023
- दिवाली के दिन लोग सुबह से ही साफ-सफाई में लग जाते हैं जबकि यह काम धनतेरस से पहले ही हो जाना चाहिए।
- दिवाली के दिन छोटी-मोटी सफाई करना अलग बात है लेकिन बहुत ज्यादा सफाई का काम न करें।
- दिवाली की शाम के बाद झाड़ू लगाने से बचना चाहिए।
- शाम को झाड़ू लगाने से बचना चाहिए इससे मां लक्ष्मी लौट आती है।
- दिवाली की पूरी रात घर का दरवाजा खुला रखें।
- ऐसा माना जाता है कि दिवाली की रात देवी लक्ष्मी हर घर में आती हैं।
- दिवाली के दिन घर के मुख्य द्वार पर चप्पल, जूते, कूड़ेदान आदि नहीं रखना चाहिए।
करें ये काम
Diwali 2023
- दिवाली के दिन घर के दरवाजे के पास झाड़ू लगाना शुभ होता है। पहले घर की सफाई करें लेकिन उसी दिन दरवाजे पर भी झाड़ू लगाएं।
- ऐसा माना जाता है कि दिवाली के दिन घर के दरवाजे पर झाड़ू लगाने से घर की सारी नकारात्मकता और दोष दूर हो जाते हैं।
- इस दिन दान करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में धन से जुड़ी कोई भी वस्तु दान करें।
- ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी और घर की आर्थिक स्थिति भी सुधर जाएगी और परेशानियां दूर हो जाएंगी।
- दिवाली के दिन कहीं भी दीपक जलाएं लेकिन कुएं या पानी की टंकी के पास एक दीपक जरूर जलाएं।
- इस दिन भूल कर भी लड़ाई ना करें।
- शाम के समय अपने घर पर ही बिताएं।
- मंदिर में दिए अवश्य जलाएं।
- इस दिन खास कर घऱ की औरतों का आपमान ना करें।
- पशु पक्षियों को खाना खिलाने से मां लक्षमी खुश होती हैं।
- दिवाली के दिन शाम के समय किसी भी व्यक्ति को उधार देने से बचें।
Disclaimer: ऊपर मुहैया कराई गई जानकारी सिर्फ जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है। यह बताना आवश्यक है कि India News (इंडिया न्यूज़), किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता का पालन करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से बात कर जानकारी ले लें।
Also Read:-