Diwali Puja 2022: इस साल दिवाली का पर्व 24 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा। दिवाली को हर जगह बड़ी धूमधाम के साथ मानाया जाता है। कार्तिक माह की अमावस्या के दिन दिवाली का पर्व मनाया जाता है। दिवाली के दिन बुद्धी के देवता भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की श्रद्धा के साथ पूजा की जाती है। इस दिन जो भक्तिभाव के साथ मां लक्ष्मी की पूजा करता है। उस पर मां लक्ष्मी की हमेशा कृपा बनी रहती है। उसके जीवन में धन-धान्य की कमी नहीं होती है।

दिवाली के दिन मां लक्ष्मी धरती पर आती हैं। इसीलिए इस दिन खास बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। शास्त्रों में ऐसी कई चीजें बताई गई हैं जिन्हें दिवाली वाले दिन नहीं करनी चाहिए। इसके साथ ही कुछ ऐसे भी बताए गए हैं जिन्हें करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। अगर प भी चाहते हैं कि दिवाली पर धन की देवी मां लक्ष्मी आपके घर में वास करें। तो इन बातों का ध्यान रखें।

जानें दिवाली पूजा के समय क्या करें?

  • दिपावली के दिन पूजा वाली जगह को हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा में स्थापित करें। जिसके बाद पूजा करते समय परिवार के सभी सदस्यों मुंह उत्तर दिशा की तरफ होना चाहिए।
  • देसी घी से दीया भरें।
  • देसी घी के दीयों की संख्या 11, 21 और 51 रखें।
  • दिपावली की रात में एक सरसों के तेल का दीपक अपने घर के दक्षिण-पूर्व कोने में जलाकर रखें।
  • विघ्नहर्ता गणेश की पूजा से पूजा की शुरुआत करें।

दिवाली पूजा के दिन न करें ये चीजें

  • अक्सर दिवाली के दिन लोग जुआ खेलते हैं, लेकिन यह गलत होता है। इसीलिए इस दिन जुआ खेलने से बचें।
  • इस दिन मांसाहारी भोजन और शराब पीने से बचें।
  • पूजा घर में दीये को रात भर जलाने के लिए पूजा घर को खाली न छोड़ें।
  • भगवान गणेश की दाहिनी तरफ सूंड वाली मूर्ति न रखें।
  • फुलझड़ी या आतिशबाजी का प्रयोग घर के अंदर न करें।

Akso Read: दीपावली पर व्रत रखना होता है बेहद खास, जानें पौराणिक कथा