India News(इंडिया न्यूज),Gaytri Mantra: हिन्दू धर्म में मंत्रो के उच्चारण को मान्यता दी गई है। भारत में कोई भी काम शुरू करने से पहले हमेशा मंत्रो का उच्चारण जरूरी होता है, मंत्रो के जाप के बिना कोई भी पूजा सम्पूर्ण नहीं होती। मंत्र के नियमित जाप से तनाव एंव बीमारियां खत्म और साथ ही साथ मन को काफी शान्ति मिलती है। सभी मंत्रों में गायत्री मंत्र के जाप की महिमा को सबसे अद्भुत बताया गया है और इसके जाप से सकरात्मक ऊर्जा भी प्राप्त होती है। गायत्री मंत्र को वेदों का सार माना गया है, इसके जाप से मन और दिमाग को काफी शांति मिलती है। क्या आप जानते है की गायत्री मंत्र जाप के भी नियम होते है, इनका पालन करने के बाद ही व्यक्ति को लाभ प्राप्त होता है। चलिए जानते है गायत्री मंत्र नियमो के बारे में……

गायत्री मंत्र

ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्. इस मंत्र का अर्थ है कि हे ये प्रभु सृष्टिकर्ता प्रकाशमान परामात्मा जिसके तेज का हम ध्यान करते हैं, उस परमात्मा का तेज हमारी बुद्धि को सतमार्ग की ओर चलने के लिए प्रेरित करे।

मोदी जी हमारी सड़कें बनवा दीजिए…’, एमपी की महिला का Video Viral, पीएम से लगाई गुहार

गायत्री मंत्र के नियम

नियम 1- हमें गायत्री मंत्र का उच्चारण हमेशा सूर्योदय के पहले और सूर्यास्त के एक घंटे बाद तक ही करना चाहिए। रात को गायत्री मंत्र का जाप नहीं किया जाता क्यूंकि रात को जाप से लाभ प्राप्त नहीं होता।

नियम 2– गायत्री मंत्र का जाप हमेशा स्नान करने के बाद और पीले कपडे पहनेने के बाद ही करें। गायत्री मंत्र का जाप काले या फिर गहरे रंग के कपड़े पहनकर न करे।

नियम 3 – गायत्री मंत्र का जाप हमेशा पूर्व दिशा की तरफ मुंह करके ही करना चाहिए क्यूंकि इस दिशा में जाप करना उत्तम मन जाता है। मंत्र का जाप दक्षिण दिशा की तरफ मुंह करके न करें।

नियम 4- किसी भी व्यक्ति को मांसाहारी खाना खा कर और शराब पीने के बाद गायत्री मंत्र का जाप नहीं करना चाहिए।

नियम 5- मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करें और साथ में रुद्राक्ष या मौली का प्रयोग करें। जल्दबाजी में गायत्री मंत्र का जाप न करें और गायत्री मंत्र का जाप अच्छे से करे।

Radhika Merchant ने Mameru सेरेमनी में पहनी अपनी मां की शानदार ज्वैलरी, होने वाली दुल्हन ने इस तरह बनाया खास

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।