होम / Vastu Tips अच्छी सेहत व भरपूर धन के लिए सावन मास में अपनाएं वास्तु के 5 उपाय

Vastu Tips अच्छी सेहत व भरपूर धन के लिए सावन मास में अपनाएं वास्तु के 5 उपाय

Mukta • LAST UPDATED : October 1, 2021, 9:12 am IST

Vastu Tips सावन का महीना बहुत ही पवित्र माना जाता है। कहते हैं कि सावन में किया गया हर धार्मिक कार्य अमोघ पुण्य देने वाला होता है। फिर भी वास्तु के कुछ काम सावन में हर किसी को करने चाहिएं। वास्तु के इन उपायों को अपनाने से मनुष्य की सेहत से लेकर धन आदि की दिक्कतें दूर हो सकती हैं।

वैसे भी वास्तु के उपाय इंसान के जीवन में बहुत महत्व रखते हैं। यदि वास्तु खराब हो तो सब कुछ अच्छा होने के बावजूद भाग्य साथ नहीं देता। बने बनाए काम, रिश्ते और संबंध बिगड़ने लगते हैं। वास्तु के कारण धन और सम्मान हानि भी होती है। सावन मास में वास्तु के कुछ उपाय आपको इन परेशानियों से बचा सकते हैं। सावन के महीने में घर में वास्तु के ये उपाय अपनाने से भगवान शिव की अपार कृपा बनी रहेगी।

रूद्राक्ष (Vastu Tips)

अशांत मन अथवा हृदय से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए सावन मास में रुद्राक्ष जरूर धारण करना चाहिए। रूद्राक्ष भगवान शिव को भी बहुत प्रिय है। रूद्राक्ष धारण करने से ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव दूर होते हैं और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। अच्छी सेहत और सौभाग्य के लिए पंचमुखी रूद्राक्ष धारण करना चाहिए।

जल स्रोत लगाएं (Vastu Tips)

घर में कम ऊर्जा अथवा ज्यादा नकारात्मकता होने पर सावन मास में पूर्व या उत्तर-पूर्व में कोई भी जल का स्रोत असरदार साबित होता है। आप घर में आर्टिफिशियल वाटर फाउंटेन भी लगा सकते हैं।

तुलसी का पौधा (Vastu Tips)

घर में सुख और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए सावन में तुलसी का पौधा उत्तर दिशा में जरूर स्थापित करना चाहिए। इससे पूर्वजों का आशीर्वाद मिलता है। यदि कुंवारी युवतियां सावन में तुलसी लगाएं तो उनके विवाह का योग जल्दी बनता है।

अर्द्धनारीश्वर की प्रतिमा (Vastu Tips)

सावन में पूर्व दिशा में भगवान के अर्द्धनारीश्वर स्वरूप की प्रतिमा स्थापित करने से अनेक लाभ मिलते हैं। पति-पत्नी में प्रेम बढ़ेगा और निसंतान लोगों को संतान की प्राप्ति होगी।

धतूरे का पौधा (Vastu Tips)

रोग और दुश्मनों से छुटकारा पाने के लिए सावन में घर के बाहर धतूरे का पौधा लगाना चाहिए। धतूरा भगवान शिव को प्रिय है और यह भय को दूर भगाता है। सावन में वास्तु के इन उपायों को करने से भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होने से समस्याएं तुरंत दूर हो जाती हैं।

(Vastu Tips)

Connact Us: Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT