इंडिया न्यूज़: (Chaitra Navratri 2023 Maha Navami Upay) चैत्र नवरात्रि का कल नौवां दिन है। अतः आज दुर्गाष्टमी है और कल महानवमी और रामनवमी मनाई जाएगी। महानवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा-उपासना की जाती है। इस दिन कन्या पूजन का भी विधान होता है। इसमें कन्याओं की पूजा कर उन्हें भोजन कराया जाता है। कन्याओं को दान दक्षिणा देकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इसके बाद पूजा संपन्न होता है। सनातन शास्त्रों में नवरात्रि में अखंड ज्योत जलाने को शुभ माना गया है। अखंड ज्योत जलाने से घर में सुख और समृद्धि का आगमन होता है। अगर आप भी चाहते हैं कि घर में सुख और समृद्धि बनी रहे, तो महानवमी के दिन ये आसान उपाय जरूर करें।

साधक मां को प्रसन्न करने के लिए जौ, चावल, तिल आदि चीजें भी संकल्प में रखते हैं। इन अनाजों को लाल रंग के वस्त्र में बांधकर अपनी तिजोरी में रख लें। ऐसा करने से घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है। साथ ही धन का आगमन होता है।

कई बार अखंड ज्योत की बत्ती बाकी रह जाती है। ऐसा होने पर बत्ती को पूर्णतः जलने दें। जब तक ज्योत खुद से बुझ जाए। नवरात्रि के दौरान अखंड ज्योत का बुझना शुभ नहीं माना गया है। इसके लिए बत्ती को संपूर्ण जलने दें।

कई साधक घटस्थापना के दिन कलश स्थापना करते हैं। इस मौके पर कलश के साथ चावल भी रखते हैं। नवरात्र संपन्न होने पर प्रतिमा और कलश के साथ चावल को भी विसर्जित कर दें। आप चाहे तो चावल को छत पर पक्षियों को खाने के लिए भी दे सकते हैं।