India News (इंडिया न्यूज़), Vastu Eating Direction: खाना खाने के लिए सही दिशा का होना बहुत जरूरी है क्योंकि इसका सीधा असर व्यक्ति के स्वास्थ्य, रिश्तों और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि वास्तु के अनुसार खाना खाने की सही दिशा।
- किस दिशा में खाना खाना है सही
- गलत दिशा में खाना खाने का क्या होता है असर
क्या है खाने के नियम?
हिंदू धर्म में हर काम के लिए सही दिशा और तरीका बताया गया है। फिर चाहे वो भगवान की पूजा करने की दिशा हो या फिर खाना पकाने और खाने की दिशा। वास्तु शास्त्र में खाने को लेकर कुछ जरूरी नियम बताए गए हैं। जैसे हर दिन पहली रोटी गाय को और आखिरी रोटी कुत्ते को खिलानी चाहिए। इससे सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है, घर में सुख-समृद्धि आती है और परेशानियों से बचाव होता है। साथ ही खाना खाते समय इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि मुंह किस दिशा में होना चाहिए। आइए जानते हैं किस दिशा में खाना चाहिए और किस दिशा में नहीं। Vastu Eating Direction
Premananda Maharaj ने गर्भवती महिला को दी सलाह, नौ महीने में ये हरकत बच्चे का भविष्य करेंगी खराब
इस दिशा में मुंह करके खाना होता है गलत
खाना खाने के लिए एक दिशा सबसे अशुभ मानी जाती है, वो दिशा है दक्षिण दिशा। कभी भी दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके खाना नहीं खाना चाहिए। दक्षिण दिशा यम की दिशा है। दक्षिण दिशा की ओर मुख करके भोजन करने से आयु कम होती है और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ऐसे लोगों को बीमारियां पीछा नहीं छोड़तीं। साथ ही धन की भी हानि होती है।
Mukesh Ambani के लिए Radhika बनी लकी बहू, घर में आते ही हुआ करोड़ो का फायदा
इस दिशा के ओर मुख करके करें भोजन Vastu Eating Direction
- जो लोग अपना करियर शुरू कर रहे हैं या जीवन में जल्दी सफलता पाना चाहते हैं, उन्हें उत्तर दिशा की ओर मुख करके भोजन करना चाहिए। ऐसा करने से करियर में जल्दी सफलता और उच्च पद तथा धन की प्राप्ति होती है।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा की ओर मुख करके भोजन करना सबसे अच्छा माना जाता है। पूर्व दिशा की ओर मुख करके भोजन करने से मानसिक शांति मिलती है। स्वास्थ्य अच्छा रहता है। लंबी आयु प्राप्त होती है।
- दूसरी ओर उत्तर-पूर्व दिशा की ओर मुख करके भोजन करना बहुत अच्छा होता है। इससे भोजन का पाचन ठीक से होता है।
- कामकाजी लोग, व्यापारी, नौकरी, साहित्य, शोध या शिक्षा से जुड़े लोगों को घर में पश्चिम दिशा की ओर मुख करके भोजन करना चाहिए। इससे उन्हें बहुत लाभ होगा और उनकी तरक्की होगी। Vastu Eating Direction
Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।
विदेश US Russia Relations: ‘वह किसी भी अमेरिकी नेता के साथ काम करने के लिए…’, रूस का बड़ा बयान