होम / आने वाले 202 दिन तक इन मूलांक वालों की चमकेगी किस्मत, शनि करेंगे मालामाल, जानें -IndiaNews

आने वाले 202 दिन तक इन मूलांक वालों की चमकेगी किस्मत, शनि करेंगे मालामाल, जानें -IndiaNews

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : June 12, 2024, 8:21 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Transit Saturn Year 2024 Shani Rashifal: शनि दिलचस्प ग्रह है, जो किस्मत पलट सकता है। 2024 शनि देव का साल है। शनि का साल है 2024 का साल। बता दें कि अंक शास्त्र में शनि का नंबर 8 माना जाता है। साल 2+0+2+4 के अंको को जोड़ने पर टोटल भाग्यांक 8 निकलता है। बता दें कि अंक विद्या में जन्म तारीख से मूलांक और भाग्यांक निकालकर करियर, लाइफ, धन और सेहत का आंकलन किया जाता है। शनि का ये साल कुछ मूलांक वालों के लिए बेहद लाभकारी माना जा रहा है। आने वाले 202 दिनों में शनि का साल कीन बर्थ डेट वालों की किस्मत चमकाने वाला है।

मूलांक-5

महीने की 5, 14, 23 तारीखों में जन्में लोगों का मूलांक 5 होता है। आने वाले 202 दिन मूलांक 5 वालों के लिए लकी रहने वाले हैं। इस साल आप खूब ट्रैवल करेंगे। विदेश की यात्रा के भी योग बन रहे हैं। आपकी फाइनेंशियल सिचुएशन स्ट्रांग रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। सेहत पर ध्यान रखने की जरूरत है।

मूलांक-6

महीने की 6, 15, 24 तारीखों में जन्में लोगों का मूलांक 6 होता है। आने वाले 202 दिन मूलांक 6 वालों के लिए शुभ साबित हो सकते हैं। करियर में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति स्टेबल रहेगी। दोस्तों का भरपूर साथ मिलेगा। लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा। सेल्फ लव पर फोकस करें।

बिना रजिस्ट्रेशन के चारधाम यात्रा करना पड़ सकता है भारी, इस आसान तरीकें से कराएं पंजीकरण – India News

मूलांक-7

महीने की 7,16, 25 तारीखों में जन्में लोगों का मूलांक 7 होता है। मूलांक सात वालों के लिए आने वाले 202 दिन लाभकारी साबित हो सकते हैं। आपके रुके हुए काम अपनी रफ्तार पकड़ेंगे। सिंगल लोग रिलेशनशिप में आ सकते हैं। अपनी हेल्थ पर ध्यान रखें और स्ट्रेस से बचें। करियर में थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव होना तो नॉर्मल है।

मूलांक-8

महीने की 8, 17, 26 तारीखों में जन्में लोगों का मूलांक 8 होता है। जिन लोगों का मूलांक 8 है, उनके लिए आने वाले 202 दिन बेहद ही फायदेमंद माने जा रहे हैं। आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करना बेहद लाभकारी रहेगा व्यवसाय में खूब लाभ मिलेगा। जॉब ढूंढ रहे लोगों को गुड न्यूज मिल सकती है। वहीं, सेहत भी अच्छी रहने वाली है।

नोट: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर इंडिया न्यूज़ यह दावा नहीं करता कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.