India News(इंडिया न्यूज़) Buddha Quotes: गौतम बुद्ध को शांति का प्रतिक माना जाता है। नेपाल के लुंबनी में जन्मे सिद्धार्थ यानि गौतम बुद्ध को लाइट ऑफ एशिया भी कहा जाता है। उन्होंने भारत और नेपाल के अलावा लगभग पूरी एशिया में अपने और अपने शिष्यों की सहायता से मनुष्यों को दुख से मुक्ति का और शांति का मार्ग दिखाया। गौतम बुद्ध ने मनुष्य को अंदर मौजूद शांति और असली आनंद के बारे में अवगत किया। इसके अलावा सत्य को जीवन का सबसे बड़ा मंत्र बताते हुए उसका अनुसरण करने के लिए कहा है।
गौतम बुद्ध के विचारों से मान को शांति और पर्सनालिटी को निखारने में सहायता मिलती है। आज हम अपको बुद्ध के खास विचारों को बताएंगे।
- हम जो कुछ भी हैं वो हमने आज तक क्या सोचा इस बात का परिणाम है। यदि कोई व्यक्ति बुरी सोच के साथ बोलता या काम करता है, तो उसे कष्ट ही मिलता है, यदि कोई व्यक्ति शुद्ध विचारों के साथ बोलता या काम करता है, तो उसकी परछाई की तरह ख़ुशी उसका साथ कभी नहीं छोड़ती।
- हम अपने विचारों से ही अच्छी तरह ढलते हैं, हम वही बनते हैं जो हम सोचते हैं, जब मन पवित्र होता है, तो ख़ुशी परछाई की तरह हमेशा हमारे साथ चलती है।
- एक पल एक दिन को बदल सकता है, एक दिन एक जीवन को बदल सकता है, और एक जीवन इस पूरी दुनियां को बदल सकता है।
- क्रोध को पाले रखना गर्म कोयले को किसी और पर फेंकने की नीयत से पकड़े रहने के समान हैं, इसमें आप ही जलते हैं।
- तीन चीजों को लम्बी अवधि तक छुपाया नहीं जा सकता, सूर्य, चन्द्रमा और सत्य
- मनुष्य का दिमाग ही सब कुछ है, जो वह सोचता है वही वह बनता है।
- तुम अपने क्रोध के लिए दंड नहीं पाओगे, तुम अपने क्रोध के द्वारा दंड पाओगे।
- निश्चित रूप से जो नाराजगी के विचार से मुक्त रहते हैं, वही जीवन में शांति पाते हैं।
Also Read…..
- Famous Aarti in India: इन 4 प्रसिद्ध जगहों की आरती देखने आते है देश-विदेश से लोग, होता है मनमोहक दृश्य
- Devshayani Ekadashi 2023: कब है देवशयनी एकादशी? 5 महीने तक नहीं करना कोई शुभ कार्य, जानिए वजह..
- Sawan 2023: इस दिन से शुरु हो रहा है सावन का महीना, जानें इस माह सोमवार के दिन व्रत रखने का महत्व