India News (इंडिया न्यूज), Govardhan Puja 2024: पांच दिवसीय दिवाली उत्सव की शुरुआत धनतेरस से होती है, उसके बाद नरक चतुर्दशी और फिर दिवाली का त्योहार आता है। दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है और फिर उसके बाद भाई दूज मनाया जाता है। इस साल दिवाली का त्योहार 31 अक्टूबर 2024, गुरुवार को मनाया जाएगा, लेकिन गोवर्धन पूजा की तिथि को लेकर लोगों में अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। क्योंकि दिवाली अमावस्या की रात को मनाई जाती है और फिर प्रतिपदा तिथि के दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। आइए जानते हैं इस साल गोवर्धन पूजा किस दिन की जाएगी, 1 या 2 नवंबर?

गोवर्धन पूजा 2024 कब है?

हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा की जाती है और इस दिन घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत यानी गिरिराज जी महाराज बनाए जाते हैं। फिर उनकी विधि-विधान से पूजा की जाती है। यह त्यौहार दिवाली के अगले दिन अमावस्या तिथि समाप्त होने के बाद प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 1 नवंबर को शाम 6:16 बजे शुरू होगी और 2 नवंबर को रात 8:21 बजे समाप्त होगी। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार गोवर्धन पूजा 2 नवंबर 2024, शनिवार को होगी।

इन 5 राशि के जातकों पर बनने जा रहा है ये खास योग, मां लक्ष्मी की कृपा से बरसेगा अपार धन, जानें क्या है आज का राशिफल?

गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6:30 बजे से रात 8:45 बजे तक रहेगा। ऐसे में गोवर्धन पूजा के लिए आपको 2 घंटे 45 मिनट का समय मिल रहा है। कहा जाता है कि शुभ मुहूर्त में की गई पूजा शुभ फल देती है।

Diwali 2024 Gift:दिवाली पर गिफ्ट  के रूप में कभी ना दें ये चीज, रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; घर में छा जाएगी कंगाली