India News (इंडिया न्यूज),Guru Gochar 2024: देवगुरु बृहस्पति इस समय वृषभ राशि और रोहिणी नक्षत्र में मौजूद हैं। वहीं, पिछले महीने यानी गुरुवार, 13 जून 2024 को गुरु ने रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश किया था। शुक्र रोहिणी नक्षत्र और वृषभ राशि दोनों के स्वामी हैं। ऐसे में यह एक दुर्लभ संयोग बन रहा है जब गुरु शुक्र की राशि और नक्षत्र में मौजूद है। गुरु 20 अगस्त 2024 तक रोहिणी नक्षत्र में रहेंगे जिससे कुछ राशियों को अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।

वृषभ राशि

रोहिणी नक्षत्र में गुरु का गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही इस अवधि में आपका जीवन खुशियों से भर जाएगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। सामाजिक मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव भी मिल सकते हैं।

Dark Lips: क्यों हो जाता है होठों का रंग काला, इन उपायों को कर पा सकते हैं गुलाबी और खुबसूरत होठ

सिंह राशि

गुरु के रोहिणी नक्षत्र में होने से सिंह राशि के जातकों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। यह अवधि आपके लिए अनुकूल रहने वाली है। गुरु आपको करियर और व्यापार में सफलता दिलाने में मदद कर सकते हैं। आप जो भी काम करेंगे उसमें अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होंगे। जो लोग अपना खुद का व्यवसाय कर रहे हैं उन्हें अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अब अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

धनु राशि

रोहिणी नक्षत्र में बृहस्पति का होना धनु राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। गुरु आपको अप्रत्याशित आर्थिक लाभ दिला सकता है और इसके चलते आप अपने भविष्य के लिए धन संचय भी कर पाएंगे। इस दौरान आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी और आप कई नए लोगों से मिलेंगे, जिसका आपको भविष्य में लाभ मिलेगा। आपकी आय में वृद्धि संभव है और नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिल सकती है।

Hathras Stampede: हाथरस भगदड़ मामले में सामने आई ये नई थ्योरी, 10-12 लोगों ने किया था जहरीला स्प्रे का छिड़का…, भोले बाबा के वकील एपी सिंह का बड़ा दावा