India News (इंडिया न्यूज़),Hanuman Jayanti Remedies: हिंदू धर्म में हर तिथि और हर दिन का धार्मिक महत्व होता है। हर साल चैत्र पूर्णिमा को हनुमानजी महाराज का जन्मदिन मनाया जाता है। इस दिन माता अंजनी और वनराज केसरी के घर भगवान हनुमान का जन्म हुआ था। इस दिन को हनुमान जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हनुमान जयंती के मौके पर देशभर के हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। जगह-जगह भंडारे का भी आयोजन किया जाता है। इस दिन मारुति नंदन की पूजा करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। इस साल यह पर्व और भी खास होने वाला है, क्योंकि सालों बाद यह पर्व शुभ मुहूर्त में मनाया जाएगा। आइए उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज से जानते हैं कि इस दिन हनुमान जी को कैसे प्रसन्न किया जाए।
उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार इस बार हनुमान जयंती की तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति है। वैदिक पंचांग के अनुसार चैत्र पूर्णिमा तिथि 12 अप्रैल 2025 को सुबह 3:20 बजे से शुरू होकर 13 अप्रैल 2025 को सुबह 5:52 बजे तक रहेगी। ऐसे में उदयातिथि के आधार पर हनुमान जयंती 12 अप्रैल 2025, शनिवार को मनाई जानी चाहिए।
Hanuman Ji Favorite Zodiac Signs: हनुमान जी की सबसे चहेती हैं ये 5 राशियां!
पंचांग के अनुसार 57 साल बाद हनुमान जी का प्राकट्य उत्सव पंचग्रही योग में मनाया जाएगा। इससे पहले ऐसा योग 1968 में बना था। इस बार पंचग्रही योग मीन राशि में हस्त नक्षत्र में बन रहा है। मीन राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। बृहस्पति और शुक्र वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं। शुक्र मीन राशि में है। इस विशेष योग में सूर्य, शनि और राहु की त्रियुति के साथ शुक्र और बुध की युति भी है। धार्मिक और आध्यात्मिक उन्नति के लिए यह स्थिति बहुत शुभ मानी जाती है।
इस दिन हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। लेकिन अगर कोई हनुमान चालीसा, हनुमान स्तोत्र, हनुमान वडवानल स्तोत्र, हनुमान साठिका, पंचमुखी हनुमान कवच का पाठ करता है तो हनुमान जी महाराज बहुत प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति के जीवन में पारिवारिक सुख, शांति, स्वास्थ्य, सुरक्षा और दीर्घायु का आशीर्वाद देते हैं।