India News (इंडिया न्यूज़), Hindu New Year: नया हिंदू वर्ष चैत्र माह के पहले दिन से शुरू होता है और आज हिंदू नववर्ष का पहला दिन है। यह कैलेंडर ग्रेगोरियन कैलेंडर से काफी पुराना और सटीक माना जाता है, जिसमें हर तारीख की गणना खगोल विज्ञान के अध्ययन से बहुत सटीक तरीके से की गई है। आज से हिंदू नववर्ष 2081 शुरू हो रहा है। हिंदू नववर्ष के पहले दिन को प्रतिपदा और गुड़ी पड़वा भी कहा जाता है। नवरात्रि चैत्र मास और हिंदू नववर्ष का पहला त्योहार है, इसलिए इसे चैत्र नवमी भी कहा जाता है। इसमें 9 दिनों तक पूरी श्रद्धा के साथ मां दुर्गा की पूजा की जाती है। आज से विक्रम संवत 2081 शुरू हो रहा है।

विक्रम संवत का नाम उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य के नाम पर रखा गया है, इसकी भी एक कहानी है, क्योंकि 2081 साल पहले राजा विक्रमादित्य ने शकों को हराया था।

दुनिया का सबसे पुराना कैलेंडर

वैसे तो दुनिया के सबसे पुराने कैलेंडर को माया कैलेंडर कहा जाता है, जिसका इस्तेमाल 3400 साल पहले किया जाता था। ग्वाटेमाला में वैज्ञानिकों ने माया कैलेंडर का सबसे पुराना साक्ष्य खोजा, जो 260 दिनों का कैलेंडर था। इसका निर्माण पत्थरों पर किया गया है।

अंग्रेजी और हिंदी कैलेंडर में क्या है अंतर?

दरअसल, ग्रेगोरियन कैलेंडर को अंग्रेजी कैलेंडर कहा जाता है। इसकी शुरुआत 15 अक्टूबर 1582 को हुई जब ईसाई समुदाय ने क्रिसमस की तारीख तय की। पहले रूस के 10 महीने के जूलियन कैलेंडर में कई कमियों के कारण हर साल क्रिसमस की तारीख तय नहीं होती थी। ग्रेगोरियन कैलेंडर में नया साल 01 जनवरी से शुरू होता है।

India News Indian Student Dies: अमेरिका में एक और भारतीय छात्र की मौत, 3 सप्ताह से लापता था अब्दुल मोहम्मद

हिंदू नववर्ष की कुछ खास बातें-

  • इसी दिन के सूर्योदय से ब्रह्माजी ने सृष्टि का आरंभ किया था।
  • इसी दिन सम्राट विक्रमादित्य ने राज्य की स्थापना की थी। विक्रमी संवत का पहला दिन उन्हीं के नाम पर शुरू हुआ।
  • यह श्री राम के राज्याभिषेक का दिन है।
  • शक्ति और भक्ति के 09 दिन यानी ये है नवरात्रि का पहला दिन।
  • यह सिखों के दूसरे गुरु श्री अंगद देव जी का जन्मदिन है।
  • स्वामी दयानंद सरस्वती जी ने इसी दिन आर्य समाज की स्थापना की और कृण्वन्तो विश्वमार्यम का संदेश दिया।
  • सिंध प्रांत के प्रसिद्ध समाज रक्षक वरुणावतार झूलेलाल का अवतरण इसी दिन हुआ था।
  • शालिवाहन ने राजा विक्रमादित्य की तरह हूणों और शकों को हराकर भारत में सर्वश्रेष्ठ राज्य स्थापित करने के लिए इसी
  • दिन को चुना था। उन्होंने शक संवत की स्थापना की।
  • युधिष्ठिर का राज्याभिषेक भी इसी दिन हुआ था।

Trending Uttarakhand में हुआ बड़ा हादसा, नैनीताल में गाड़ी के खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत