India News (इंडिया न्यूज), Hindu Puja: हिंदू धर्म में भगवान को चढ़ाने का उतना ही महत्व है जितना उनसे मिलने वाले प्रसाद का। जब भी हमें घर पर या मंदिर में भगवान का प्रसाद मिलता है तो हम सभी दाएं हाथ से प्रसाद ग्रहण करते हैं। प्रसाद खाने के बाद उसी दाएं हाथ को सिर के ऊपर भी फेरा जाता है, तो आइए जानते हैं भगवान का प्रसाद खाने के बाद हाथ सिर के ऊपर क्यों घुमाते हैं हांथ आखिर इसका क्या लाभ है।

बता दें कि, मंदिर या घर में भगवान को प्रसाद चढ़ाने के बाद उसी भोग को प्रसाद के रूप में स्थापित कर दिया जाता है। जहां एक ओर दाएं हाथ से प्रसाद ग्रहण करना शुभ माना जाता है। वहीं दूसरी ओर प्रसाद खाने के बाद हाथ को सिर के ऊपर फेरना फलदायी माना जाता है। बता दें कि, हाथ सिर के ऊपर इसलिए फेरा जाता है ताकि भगवान को चढ़ाए गए भोग की कृपा हमारे सिर तक पहुंच सके।

Guru Gochar 2024: 12 साल बाद रोहिणी नक्षत्र में गुरु, इन 3 राशियों का अगस्त तक सूर्य की तरह चमकेगा भाग्य

क्या है इसके लाभ?

  • दरअसल, वेद-पुराण और धर्म-शास्त्रों में उल्लेख है कि व्यक्ति के शरीर में 7 चक्र होते हैं जब हम भोजन करने के बाद अपने सिर पर हाथ फेरते हैं तो उस कृपा को अपने मस्तिष्क तक भेजते हैं।
  • इससे हमारे सिर में सहस्रार चक्र जागृत होता है और हमारे मस्तिष्क में मौजूद नकारात्मकता (नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के उपाय) दूर हो जाती है।
  • शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। घबराहट, तनाव, अकेलापन, बुरे विचार आदि सभी कारणों के दूर होने के कारण शरीर में दिव्य योग जागृत होने लगता है, जिससे हमारा मन आध्यात्म की ओर और भी अधिक अग्रसर होता है।
  • शास्त्रों में वर्णित जानकारी के अनुसार, जब हम प्रसाद ग्रहण करने के बाद अपने सिर पर हाथ फेरते हैं तो इसका अर्थ यह भी होता है कि हम अपने से जुड़ी ऊर्जा को शांत करते हैं।
  • किसी तरह का दोष है, किसी तरह की बुरी नजर है तो प्रसाद खाने के बाद सिर पर हाथ फेरने से ये सभी शांत और शुभ हो जाते हैं। तो इस कारण से प्रसाद खाने के बाद सिर पर हाथ फेरने से शुभ फल मिलता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है।पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Manish Sisodia: मनीष सिसोदिया आएंगे जेल से बाहर! याचिका पर सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई