India News (इंडिया न्यूज),  Hindu Scripture Mahabharata: महर्षि वेद-व्यास द्वारा लिखित महाभारत ग्रंथ हिंदू धर्म की महत्वपूर्ण रचनाओं में से एक माना जाता है। कुरुक्षेत्र में लड़ा गया महाभारत युद्ध इतिहास के सबसे भीषण युद्धों में से एक है। ऐसे में आइए जानते हैं कि अगर घर में महाभारत या उससे जुड़ी चीजें रखी जाएं तो व्यक्ति को क्या लाभ मिल सकते हैं। महाभारत को पांचवां वेद भी माना जाता है। धर्म और अधर्म के बीच लड़ा गया महाभारत युद्ध व्यक्ति को यह सीख देता है कि उसे जीवन में किन गलतियों से बचना चाहिए। महाभारत का एक भाग गीता बहुत ही पवित्र और प्रेरणादायी ग्रंथ है और इसका पाठ भी किया जाता है। हालांकि महाभारत को घर में रखना या उसका पाठ करना बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता है। आइए जानते हैं इसका कारण।

महाभारत में इस जगह पर इंद्रदेव द्वारा छुपाया गया था महायोद्धा का कवच-कुंडल, जानिए कलियुग में कहां मौजूद है वो मायावी स्थान?

पड़ सकता है नकारात्मक प्रभाव

हिंदू मान्यताओं के अनुसार घर में रामायण, गीता आदि पुस्तकें रखना शुभ माना जाता है। लेकिन महाभारत रखने या पढ़ने से घर में नकारात्मकता आती है, जिससे पारिवारिक कलह हो सकती है। वहीं अगर घर में महाभारत का पाठ किया जाए तो इससे परिवार के सदस्यों के बीच दूरियां आ सकती हैं। साथ ही इससे सदस्यों के मन में बुरी भावनाएं पैदा होने लगती हैं। घर में महाभारत की किताब रखने या पढ़ने से न केवल व्यक्ति को परेशानियां होती हैं, बल्कि युद्ध के प्रतीक, जैसे चित्र या रथ आदि भी अशुभ माने जाते हैं। इससे व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और घर में लड़ाई-झगड़े होने की संभावना बढ़ जाती है।

कैसे करें पाठ

रामायण जैसा ग्रंथ हमें सिखाता है कि हमें जीवन में क्या करना चाहिए, जबकि महाभारत हमें इस बात की प्रेरणा देता है कि हमें जीवन में क्या नहीं करना चाहिए। ऐसे में महाभारत का पाठ घर पर करने की बजाय आप इसे मंदिर या किसी खाली जगह पर कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि महाभारत का पाठ कभी भी पूरा नहीं करना चाहिए, बल्कि इसका एक पेज छोड़ देना चाहिए।

मुसलमानों के लिए हरा रंग क्यों होता है पवित्र, क्या है इसके पीछे की कहानी?

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।