India News (इंडिया न्यूज),Holi 2025 Upay: भारत में तीज-त्योहारों का बहुत महत्व है। इसमें चार प्रमुख त्योहार हैं। फाल्गुन माह में आने वाला होली का त्योहार भी इनमें से एक है। जिसे लोग एकता, उल्लास और परंपराओं के महापर्व के रूप में मनाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होली को तंत्र साधना की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन साधक मंत्रों की सिद्धि करते हैं। लेकिन, कहा जाता है कि, होलिका दहन के दिन कुछ विशेष कार्यों को करने से बचना चाहिए। वरना इससे नुकसान हो सकता है। आइए ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि, होली के दिन क्या नहीं करना चाहिए।
हो सकती है धन की हानि
होली का यह त्योहार हर साल फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस साल होलिका दहन 13 मार्च को होगा। इसलिए होलिका दहन के दिन भूलकर भी कोई काम नहीं करना चाहिए, अन्यथा सुख-शांति और धन की हानि हो सकती है।
होली पर क्या नहीं करना चाहिए?
होलिका दहन के दिन किसी को भी उधार नहीं देना चाहिए और न ही किसी से कर्ज लेना चाहिए। इससे धन की हानि होती है और आपसी संबंध भी खराब होते हैं।
गर्भवती महिलाओं को होलिका माता की परिक्रमा नहीं करनी चाहिए। होलिका की अग्नि से महिला या उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है। हालांकि, पूजा करने पर कोई मनाही नहीं है।
मूलांक 6 वालों को मिल सकता है बड़ा धन लाभ, जानें क्या कहता है आपका आज का अंक ज्योतिषफल!
ज्योतिषियों का कहना है कि इस दिन किसी का अपमान करने से भी बचना चाहिए। बड़ों का सम्मान करें। किसी भी तरह के विवाद से बचें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रुतापूर्ण व्यवहार न करें। बल्कि दुश्मनों को भी गले लगाना चाहिए।
होली का दिन बहुत शुभ माना जाता है। पूजा के दौरान फटे, कटे या पुराने कपड़े नहीं पहनने चाहिए। साफ कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए। अन्यथा देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।
होली के दिन भगवान विष्णु की पूजा का भी प्रावधान है। इसलिए इस दिन भूलकर भी मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे भगवान नाराज होते हैं।