India News (इंडिया न्यूज़), Holika Dahan 2024 Upay: हिंदू धर्म में कपूर बेहद ही शुद्ध माना जाता है। यह किसी भी पूजा-पाठ या फिर त्योहार का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। माना जाता है कि कपूर को जलाने से जितना घर में सकारात्मकता का संचार होता है, उतना ही इससे वातावरण शुद्ध होता है। तो होली के दिन कपूर के कुछ चमत्कारी उपाय करें, जिनसे घर की दरिद्रता के साथ वातावरण में शुद्धता का संचार होगा। बता दें, इस साल छोटी होली 24 मार्च, रविवार के दिन मनाई जाएगी। होलिका दहन को छोटी होली के नाम से भी जाना जाता है।
होलिका दहन का समय
पूर्णिमा तिथि आरंभ: 24 मार्च, 2024 – सुबह 09 बजकर 54 मिनट से।
पूर्णिमा तिथि समापन: 25 मार्च, 2024 – दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर।
होलिका दहन मुहूर्त: 24 मार्च, 2024 – रात्रि 11 बजकर 13 मिनट से 11 बजकर 53 बजे तक।
Holi 2024: काम में आ रहीं हैं अड़चने, होली पर ऐसे करें नवग्रहों को प्रसन्न – India News
छोटी होली पर कपूर के करें ये चमत्कारी उपाय
- छोटी होली के दिन कपूर में थोड़ा घी डालें। इसके बाद उसे भगवान का ध्यान करते हुए जलाएं। फिर उसे घर के कोने-कोने में घुमाएं। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा का नाश होगा। साथ ही जीवन में सकारात्मकता आएगी।
- छोटी होली के दिन कपूर के साथ गुलाब की पंखुड़ियां जलाएं। इसे पूरे घर में घूमाएं।
- अगर आप बार-बार बीमार पड़ते हैं या फिर लंबे समय से बीमार चल रहें, तो छोटी होली के दिन कपूर के साथ 10 नीम के 10 पत्ते, 6 लौंग को लेकर अपने ऊपर से 7 बार घुमाएं फिर होलिका दहन की अग्नि में डाल दें। ऐसा करने से आपको बीमारी से छुटकारा मिलेगा।