होम / Holika Dahan 2024: जान लें होलिका दहन का समय और क्यों बनाई जाती है होलिका व प्रहलाद की गोबर की प्रतिमा?

Holika Dahan 2024: जान लें होलिका दहन का समय और क्यों बनाई जाती है होलिका व प्रहलाद की गोबर की प्रतिमा?

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : March 16, 2024, 6:05 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Holika Dahan 2024: सनातन धर्म अपनी पूजा-पाठ और त्योहारों के लिए प्रसिद्ध है। इसमें विभिन्न प्रकार के पर्व मनाए जाते हैं, जिनका अपना एक विशेष स्थान और महत्व है। इनमें से एक होली का पर्व भी है। बता दें कि इस साल होली 25 मार्च, 2024 दिन सोमवार को मनाई जाएगी। होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है और अगले दिन तरह-तरह के रंगों और फूलों से होली खेली जाती है। तो यहां जानिए इस महत्वपूर्ण दिन से जुड़ी कुछ आवश्यक बातें।

होलिका दहन का समय 

24 मार्च को होलिका दहन है। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात्रि 11 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा है। ऐसे में होलिका दहन के लिए सिर्फ 1 घंटे 14 मिनट का समय मिलेगा। इस दौरान लोग विभिन्न प्रकार की धार्मिक गतिविधियां और पूजा करते हैं।

क्यों बनाई जाती है होलिका और प्रहलाद की गोबर की प्रतिमा?

होलिका दहन के दौरान गाय के गोबर से होलिका और प्रहलाद की प्रतिमा बनाई जाती है। ऐसा कहा जाता है कि गाय के पृष्ठ को यम देव का स्थान माना जाता है और यह वही स्थान है, जहां से गोबर प्राप्त होता है। ऐसे में होलिका दहन के दौरान इसके उपयोग से अकाल मृत्यु जैसे बड़े दोष कुंडली से दूर हो जाते हैं। बता दें, इसकी पूजा आमतौर पर पूर्णिमा की रात को की जाती है। पूजा में लकड़ी, गाय के गोबर और अन्य प्राकृतिक सामग्रियों का उपयोग करके अलाव जलाना और भगवान विष्णु और अन्य देवताओं की पूजा करना भी शामिल है।

अलाव बुराई के विनाश और अच्छाई की जीत का प्रतीक है। ऐसा माना जाता है कि अग्नि में सभी नकारात्मक ऊर्जाओं को जलाने और वातावरण को शुद्ध करने की शक्ति होती है। अलाव की राख को बेहद पवित्र माना जाता है और इसका उपयोग अक्सर नकारात्मक ऊर्जा से बचने के लिए किया जाता है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Aaj ka Rashifal: आज का दिन इन राशियों के लिए खास, जानें क्या कहता है आपका राशिफल-Indianews
Gaza War: राफा में हुए हमले में एक भारतीय व्यक्ति की गई जान, वाहन को बनाया गया निशाना-Indianews
Mumbai के घाटकोपर पर हुआ दिल दहलाने वाला हादसा, बी-टाउन ने मांगी दुआ – Indianews
Mumbai Hoarding Collapse: मुंबई में होर्डिंग गिरने से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर हुई 14, कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज-Indianews
POK Protests: महंगाई के खिलाफ पीओके में लोगों ने सरकार के खिलाफ फूंका विगुल, हड़ताल जारी 4 की हुई मौत-Indianews
बर्फीले पहाड़ों से Ibrahim Ali Khan ने शेयर की तस्वीर, लड़कियां भरना चाहती है गर्लफ्रेंड बनने का फॉर्म – Indianews
Weather Update: गर्मी से मिलेगी राहत, पूर्वी दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश के आसार-Indianews
ADVERTISEMENT