इंडिया न्यूज नई दिल्ली :
Holika Dahan : जैसा कि आपको पता ही है इस साल होलिका दहन 17 मार्च को किया जाएगा और होली 18 को मनाई जाएगी। अपकों बता दें कि इस बार भद्रा दोष की वजह से होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात्रि 1 बजे बाद रहेगा। इस बारे में ज्योतिषियों का कहना है, इस दिन होलिका दहन के दौरान हवा की दिशा से तय होता है कि अगली होली तक का समय सेहत, रोजगार, शिक्षा, खेतीबाड़ी, व्यापार और अर्थव्यवस्था के लिए कैसा रहेगा।
आग सीधी ऊपर उठे तो होगा शुभ फल प्राप्त
ज्योतिषाचार्य डा. गणेश मिश्र के अनुसार होलिका जलने पर जिस दिशा में धुंआ उठता है, उससे भविष्य जाना जाता है। यदि होलिका दहन के समय आग सीधी ऊपर उठे तो उसे बहुत शुभ माना गया है। वहीं, दक्षिण दिशा की ओर झुकी होलिका की आग को देश में बीमारियां और दुर्घटनाओं का संकेत देने वाला भी हो सकता है।
पूजा और दान से खत्म होंगी परेशानियां Holika Dahan
वैसे तो होलिका दहन के समय आग की लौ अगर सीधे हो, आसमान की तरफ उठे तो अगली होली तक सब कुछ अच्छा माना जाता है। खासतौर से सत्ता और प्रशासनिक क्षेत्रों में बड़े सकारात्मक फेरबदल हो सकते हैं। कोई भी जनहानि या प्राकृतिक आपदा की आशंका भी कम होती है। ज्योतिषियों के अनुसार पूजा-पाठ और दान से परेशानियां खत्म हो जाती हैं।
ऐसे समझें दिशाओं का संकेत
- पूर्व दिशा : अगर होलिका दहन की आग की लौ पूर्व दिशा की ओर झूके तो इसे बहुत शुभ माना गया है। इससे शिक्षा-अध्यात्म और धर्म को बढ़ावा मिलता है। रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ जाती है। स्वास्थ्य में सुधार होता है। मान-सम्मान में भी वृद्धि होती है।
- पश्चिम दिशा : यदि होली की आग पश्चिम की ओर उठे तो पशुधन को लाभ होता है। आर्थिक क्षेत्र में धीरे-धीरे प्रगति होती है। थोड़ी प्राकृतिक आपदाओं की आशंका हो सकती है लेकिन ज्यादा नुकसान नहीं होता। इस दौरान चुनौतियां बढ़ती हैं और सफलता भी मिलती है।
- उत्तर दिशा: होलिका दहन के वक्त आग यदि उत्तर दिशा की ओर होती है तो देश और समाज में सुख-शांति बढ़ती है। इस दिशा में कुबेर समेत अन्य देवताओं का वास होने से आर्थिक स्थिति भी अधिक मजबूत होती है। चिकित्सा, शिक्षा, कृषि और व्यापार में तरक्की मिलती है।
- दक्षिण दिशा: ज्योतिषों के अनुसार इस दिशा में होलिका दहन की आग का दिखाई देना अशुभ होता है। दक्षिण दिशा में होलिका की लौ होने से झगड़े और विवाद बढ़ने की संभावना रहती है। युद्ध की स्थिति भी बनती है। ऐसा भी माना जाता है कि इस दिशा में यम का प्रभाव होने से रोग और दुर्घटना बढ़ने का अंदेशा भी रहता है। Holika Dahan
Read more : 100+ Best Holi quotes with images
Read Also: Happy Holi 2022 Wishes to Uncle
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube