होम / इन 7 राशि के जातकों को वेशी योग से होगा अपार धन लाभ, शाही शानो-शौकत का उठाएंगे फायदा, जानें क्या है आज का राशिफल?

इन 7 राशि के जातकों को वेशी योग से होगा अपार धन लाभ, शाही शानो-शौकत का उठाएंगे फायदा, जानें क्या है आज का राशिफल?

Preeti Pandey • LAST UPDATED : October 23, 2024, 6:54 am IST

India News (इंडिया न्यूज), Horoscope 23 October 2024: बुधवार, 23 अक्टूबर को वेशि योग बन रहा है। दरअसल सूर्य शुक्र एक दूसरे से बारहवें भाव में रहेंगे, जिससे वेशि योग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में वेशि योग को राजयोग के समान माना जाता है। वेशि योग व्यक्ति को धनवान बनाता है। ऐसे में टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि बुधवार को वेशि योग बनने से मेष, वृष, मिथुन, कर्क, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है। इन राशि वालों को निवेश से लाभ और तरक्की मिलेगी।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज धन संग्रह करने के आपके प्रयास सफल रहेंगे। विलासितापूर्ण चीजों पर धन खर्च होने की संभावना है। अहंकार से बचना अच्छा रहेगा। तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को आज वरिष्ठ अधिकारियों की कार्यप्रणाली को पूरी तरह से समझने के बाद ही आगे बढ़ना चाहिए। स्पष्टता के अभाव में गलतियां होने की संभावना है। सरकारी सेवाओं से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि

आज मिथुन राशि के जातकों को विदेशी स्रोतों से आय प्राप्ति के अच्छे योग हैं। बिना किसी परेशानी के काम पूरे होंगे। समय अनुकूल है, कमाए हुए धन को आप अपने व्यापार को बढ़ाने में लगाएंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले आज थोड़े चिंतित रह सकते हैं। आज आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। अगर आप बिना विश्लेषण के किसी काम में हिस्सा लेंगे तो सफलता मिलना मुश्किल होगा। नुकसान होने की संभावना है। पंचायत से आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। अचानक कोई संस्था आगे आ सकती है।

नदी के किनारे ही क्यों की जाती हैं छठ की पूजा…इस रहस्य से जुड़ा है इन सभी सवालों के जवाब?

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को आज काम के सिलसिले में काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। उत्पादन से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। धन निवेश करना लाभदायक रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को साझेदारी से जुड़े कामों में नुकसान उठाना पड़ सकता है। मुश्किलें आने की संभावना है। अधिकारियों से किसी तरह का विवाद न हो, इसका ध्यान रखें। कमाई के लिहाज से दिन अच्छा है। ब्रांडेड सामान खरीदने में धन खर्च होगा।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन व्यापारिक सफलता लेकर आएगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सरकारी काम से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी अपना बायोडाटा अधिक से अधिक स्थानों पर भेजने से लाभ होगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक आज व्यापार में ठोस निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। हालाँकि, आज आप अपने कार्यों को तुरंत पूरा करने का प्रयास करेंगे। कार्यभार में वृद्धि होगी। साझेदारी के संबंध मजबूत होंगे और आप सामंजस्य बनाए रखने में सफल होंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों का काम के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रहेगा। वे सभी चुनौतियों का साहस के साथ सामना करेंगे। आर्थिक रूप से असंतुष्टि रहेगी। आज आपके खर्चे काफी अधिक रहने वाले हैं। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को अनुभवी लोगों से प्रेरणा मिलेगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को अपने काम में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। काम करने के तरीके में कुछ बदलाव लाना बहुत जरूरी है। अपेक्षित धन लाभ न मिलने से आप चिंतित रहेंगे। यात्रा की संभावना है, हो सके तो इस समय यात्रा टाल दें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों में आज अच्छा प्रदर्शन करने का जुनून रहेगा। आप अपनी बुद्धि से जोखिम भरे कार्यों में भी सफलता प्राप्त कर सकेंगे। अनावश्यक वाद-विवाद हो सकता है। आर्थिक रूप से आपको कम में ही संतुष्ट रहना होगा। कुछ आवश्यक खर्च भी हो सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को अपने प्रयासों के अनुसार सफलता न मिलने का अफसोस रहेगा। आज आपको अहंकार से बचना चाहिए। व्यर्थ की बहस हो सकती है। इसलिए आज किसी से बहस न करें। धन संबंधी मामलों में समय सामान्य है।

2025 में खत्म होगा बुरा समय, इन 5 राशियों पर मेहरबान होगी किस्मत, जानें क्या है अगले साल का राशिफल?

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.