Horoscope Today 15 February 2023: ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की चाल से शुभ व अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर अच्छा और बुरा दोनों तरह का प्रभाव डालती है। कुछ राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद ही अच्छा होगा। वहीं कुछ जातकों के लिए आज का दिन काफी मुश्किल भरा हो सकता है। आइए राशिफल के माध्यम से जानते हैं कि आज सभी राशियों के सितारे कैसे रहने वाले हैं।

मेष-

इस राशि के जातक भावनाओं में आकर कोई भी निर्णय न लें। हर व्यवस्था का सम्मान करें। नीति-नियम को अपनाएं। बड़ों की सीख और सलाह पर ध्यान दें। आज आपका कामकाज प्रभावित रह सकता है। सजगता के साथ आगे बढ़ें। अनुशासन और निरंतरता रखेंगे।

शुभ रंग : शहद समान

शुभ अंक : 2, 6 और 9

उपाय : भगवान गणेश की पूजा करें। साथ ही हरी वस्तुएं दान में दें।

वृष-

इस राशि के लोग सभी का साथ देंगे। भूमि-भवन के मामलों में सफल होंगे। किसी के साथ साझा कार्यों में वृद्धि होगी। अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे। आज करीबियों का भरोसा जीतेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिठास आएगी। रुटीन बेहतर बनाए रखें।

शुभ रंग : फिरोजी

शुभ अंक : 2, 5 और 6

उपाय : भगवान गणेश की पूजा करें। हरी वस्तुएं दान में दें और प्रयोग में लें।

मिथुन-

मिथुन राशि के जातक श्रम और सेवा कार्यों से जुड़ेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। नौकरीपेशा लोग आज शानदार प्रदर्शन करेंगे। किसी से भी उधारी न लें। पेशेवर चर्चाओं में अपना धैर्य बढ़ाएं। इसके साथ ही बड़ी सोच के साथ काम लें।

शुभ रंग : वासंती

शुभ अंक : 2, 5 और 6

उपाय : भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करें। हरी वस्तुओं का दान दें।

कर्क-

इस राशि के लोगों में जीत का जज्बा रहेगा। परीक्षा प्रतियोगिता में रुचि बढ़ेगी। कामकाजी परिस्थितियों में आज सुधार आएगा। सम्मान में वृद्धि प्राप्त होगी। अपनों के साथ खुशी से पल बिताएंगे। वातावरण में सुधार आएगा।

शुभ रंग : एक्वा कलर

शुभ अंक : 2, 5 और 6

उपाय : गणेशजी की वंदना करें। ओम् गं गणपतये नमः का जाप करें

सिंह-

सिंह राशि के लोग धैर्य से काम लें। भावनात्मक विषयों में विनम्रता रखेंगे। उपलब्धियों पर फोकस बनाए रखें। महत्वपूर्ण कार्यों को स्वयं करें। भवन और वाहन की प्राप्ति होगी। व्यक्तिगत कार्यों में रुचि बढ़ाएंगे।

शुभ रंग : गहरा भूरा

शुभ अंक : 1, 2 और 5

उपाय : भगवान गणेश की वंदना करें।

कन्या-

इस राशि के जातक सामाजिक वाणिज्यिक कार्यों में बेहतर रहेंगे। इसके साथ ही सामूहिक कार्यों में इन लोगों की काफी रुचि रहेगी। व्यापार में विस्तार आएगा। निकट यात्रा कर सकते हैं। संचार और संवाद बनाए रखेंगे। कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। भाई बंधुओं का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग : लीफ कलर

शुभ अंक : 2, 5 और 6

उपाय : भगवान गणेश की वंदना करें और कथा, प्रवचच सुनें।

तुला-

तुला राशि के जातक धन संपत्ति के मामलों में बल पाएंगे। कामकाज में वृद्धि आएगी। शुभ प्रस्ताव प्राप्त होंगे। धन-संपत्ति में इन लोगों को वृद्धि होगी। साथ ही साख सम्मान बढ़ेगा। श्रेष्ठ कार्यों में अपना पूरा वक्त देंगे। आपकी मनचाही वस्तु प्राप्त होगी।

शुभ रंग : आंवले के समान

शुभ अंक : 2, 5, 6 और 8

उपाय : भगवान गणेश की वंदना करें और ओम् गं गणपतये नमः का जाप करें।

वृश्चिक-

इस राशि के लोग अपनी वाणी और व्यवहार से सभी को प्रभावित करेंगे। रचनात्मक प्रयासों में तेजी आएगी। सभी को साथ में जोड़कर चलेंगे। व्यक्तिगत मामलो में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। अपनी अनोखी कोशिशों से सभी को प्रभावित करेंगे। साथ ही नवीन कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

शुभ रंग : समुद्री

शुभ अंक : 2, 6 और 9

उपाय : भगवान गणेश की वंदना करें और ओम् गं गणपतये नमः का जाप करें।

धनु-

इस राशि के जातक आर्थिक वाणिज्यिक विषयों में अपनी रुचि दिखाएंगे। किसी कार्य में जल्दबाजी न करें। करियर कारोबार में पूरी तरह से सावधानी बरतें। बजट पर अच्छे से ध्यान दें। न्यायिक मामलों में भी अपना धैर्य बढ़ाएंगे।

शुभ रंग : पाइनेपल

शुभ अंक : 2, 3, 5 और 8

उपाय : भगवान गणेश की वंदना करें। हरी वस्तुओं को प्रयोग में लाएं और दान दें।

मकर-

ये लोग महत्वपूर्ण कार्यों में सूची बनाएंगे। निसंकोच से उद्योग व्यापार में आगे बढ़ेगे। सभी कार्यों को तेजी के साथ आगे बढ़ेगी। विभिन्न विषयों में बल पाएंगे। आर्थिक लाभ पर फोकस रहेगा। किसी भी चर्चा में प्रभावी रहेंगे और कार्यों में शुभता बढ़ेगी।

शुभ रंग : गहरा हरा

शुभ अंक : 2, 5, 8 और 8

उपाय : भगवान गणेश की वंदना और श्रृंगार करें।

कुंभ-

इस राशि के लोग विभिन्न कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। गंभीर विषयों में इन लोगों की काफी रुचि रहेगी। श्रेष्ठजनों के साथ भेंट के अवसर बन सकते हैं। पैतृक कार्यों में भी आज अच्छा प्रदर्शन रहेगा। श्रेष्ठ प्रस्ताव प्राप्त करेंगे।

शुभ रंग : हल्का भूरा

शुभ अंक : 5, 6 और 8

उपाय : भगवान गणेश की पूजा करें और ओम् गं गणपतये नमः का जाप करें। हरी चीजों का दान दें।

मीन-

इस राशि के जातकों में आत्मविश्वास का बल मिलेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों के साथ जुड़े रहेंगे। विभिन्न क्षेत्रों में आपकी नई राहें बन सकती हैं। जनकल्याण के कार्य को पूरा करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

शुभ रंग : केले के समान

शुभ अंक : 2, 3 5 और 6

उपाय : भगवान गणेश की पूजा करें और ओम् गं गणपतये नमः का जाप करें। साथ ही दिव्य स्थलों पर जाएं।

Also Read: Vijaya Ekadashi 2023: इस साल विजया एकादशी पर बन रहा ये संयोग, जानें तिथि और पूजा मुहूर्त