इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Wednesday के दिन Lord Ganesha की अराधना करने का विशेष महत्व होता है। गणेश जी को विघ्नहर्ता कहा जाता है और किसी भी शुभ काम की शुरूआत से पहले उनकी पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि गणेश जी की पूजा-अर्चना करने से सभी संकट दूर होते हैं। बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा करने से सुख–समृद्धि बढ़ती है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार बुधवार को कुछ ज्योतिषीय उपाय करने से गणेश जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
Wednesday का दिन भगवान श्री गणेश को समर्पित होता है। बुधवार को गणपति बप्पा की पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दिन गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और मोदक या लड्डू का भोग लगाएं। ऐसा करने से गणपति बप्पा प्रसन्न होंगे और आपकी सारी मनोकामनाएँ पूरी होंगी।
बुधवार को हरा रंग धारण करना लाभदायक माना जाता है। कोशिश करें कि इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनें या फिर हरे रंग का कोई रुमाल अपनी जेब में रखें। बुधवार के दिन किसी महत्वपूर्ण काम के लिए जा रहे हों तो घर से निकलते समय सौंफ खाकर बाहर जाएं। ऐसा करने से आपको कार्य में सफलता मिलेगी।