होम / इस सीजन में आखिरी विवाह मुहूर्त 8 जुलाई तक, 10 जुलाई से अगले चार माह तक नहीं होंगे शुभ कार्य

इस सीजन में आखिरी विवाह मुहूर्त 8 जुलाई तक, 10 जुलाई से अगले चार माह तक नहीं होंगे शुभ कार्य

Suman Tiwari • LAST UPDATED : June 22, 2022, 11:53 am IST

इंडिया न्यूज, Marriage Muhurta 2022 :
जून माह में शादी के लिए आज 22 जून आखिरी विवाह मुहूर्त है। वहीं जुलाई में आखिरी विवाह मुहूर्त 8 जुलाई 2022 रहेगा। बता दें इसके बाद चार माह तक शादियों के कोई मुहूर्त नहीं है। 10 जुलाई को देवशयनी एकादशी है। इस तिथि पर भगवान विष्णु चार माह के अपने शयनकक्ष में विश्राम के लिए चले जाते हैं। इससे इस माह में मांगलिक और शुभ काम नहीं होंगे। फिर देवउठनी एकादशी से 4 नवंबर की है। इससे शादियों की शुरुआत फिर से होगी। फिर साल का आखिरी विवाह मुहूर्त 14 दिसंबर 2022 को रहेगा।

4 माह क्यों नहीं होते विवाह कार्य

कहते हैं कि 10 जुलाई से देवशयन काल शुरू हो जाएगा। जो कि 4 नवंबर को खत्म होगा। मान्यता है कि भगवान विष्णु 4 महीने के लिए क्षीरसागर में विश्राम के लिए जाते हैं। इस वजह से शादियां, सगाई, गृह प्रवेश और अन्य शुभ काम नहीं होते हैं। इन दिनों में सूर्य जब कर्क राशि में होता है तो शादियां नहीं की जाती। सिर्फ शिव पूजा करने का विधान है। वहीं अगस्त सितंबर में सूर्य अपनी ही राशि यानी सिंह में होता है। तब इसका प्रभाव ज्यादा होता है तो विवाह विच्छेद की आशंका रहती है।

सितंबर-अक्टूबर के दौरान सूर्य जब कन्या राशि में होता है तब पितरों का काल माना जाता है। इस समय पितृपक्ष होने से विवाह के मुहूर्त नहीं होते। इसके बाद जब सूर्य तुला राशि में होता है तब शुक्ल पक्ष में देव प्रबोधिनी से विवाह शुरू हो जाते हैं।

विवाह मुहूर्त कब-कब हैं

जुलाई: 3, 5, 6 और 8।
नवंबर: 21, 24, 25 और 27 (देवउठनी एकादशी का मुहूर्त नहीं है)
दिसंबर: 2, 7, 8, 9 और 14

देवउठनी एकादशी पर अस्त रहेगा शुक्र

इस साल 2 अक्टूबर से 20 नवंबर तक शुक्र अस्त रहेगा। वहीं इस दौरान देवउठनी एकादशी का अबूझ मुहूर्त 4 नवंबर को पड़ रहा है। ज्योतिषियों के मुताबिक शुक्र के अस्त होने पर विवाह नहीं करना चाहिए। लेकिन लोक मान्यताएं और परंपराओं के मुताबिक इस बार शुक्र अस्त होने के बावजूद देवउठनी एकादशी पर शादियां होने की संभावना है।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT