India News (इंडिया न्यूज), Lucky Pets For Home: वास्तु शास्त्र के अनुसार, हमारे जीवन में पशु-पक्षियों का महत्वपूर्ण स्थान है। हर पशु और पक्षी के भीतर एक विशेष तरंग होती है, जो हमारे जीवन पर गहरा असर डालती है। इन तरंगों के कारण पशु और पक्षी हमारे स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर प्रभाव डालते हैं। आइए जानते हैं कि कौन से पशु-पक्षी शुभ माने जाते हैं और कौन से अशुभ।
गाय और भैंस:
गाय और भैंस दोनों ही दुधारू और मेहनती पशु हैं। गाय को शिवजी की सवारी माना जाता है, जबकि भैंस को यमराज की सवारी माना जाता है। गाय के भीतर समस्त देवी-देवताओं का वास होता है, और इसके नियमित पूजन से ग्रहों के दोष दूर होते हैं। वहीं, भैंस की सेवा से जीवन में आने वाले संकट कम हो जाते हैं। जीवन में उन्नति के लिए गाय की सेवा और पालन करना चाहिए, जबकि जिनका जीवन संघर्षपूर्ण है, उन्हें भैंस पालना लाभकारी हो सकता है।
श्रापित है ये ग्रंथ, गलत तरीके से पढ़ लिया तो होगा खौफनाक अंजाम
काला कुत्ता:
ज्योतिष के अनुसार, काला कुत्ता पालना भी शुभ माना जाता है। इसे घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है, जिससे घर का वातावरण सकारात्मक और खुशहाल रहता है।
तोता:
तोता पालना भी शुभ माना जाता है। यह पक्षी बुध ग्रह से जुड़ा हुआ है। तोता पालने से घर की नकारात्मकता दूर होती है, व्यापार में वृद्धि होती है और कार्यक्षेत्र में प्रगति होती है।
कलियुग में इस जगह होगा भगवान कल्कि का जन्म, सामने आई स्कंदपुराण की ये अद्भुत भविष्यवाणियां
मछली:
मछली का संबंध चंद्रमा और मानसिक स्थिति से होता है। मछली पालने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। मछलियों को घर के पूर्व-उत्तर के कोने में रखना शुभ होता है।
इन पशु-पक्षियों के साथ उचित वर्ताव और देखभाल से न केवल जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं, बल्कि ये आपके घर और कार्यक्षेत्र को भी उन्नति की ओर ले जाते हैं।
घर में कहां लगाना चाहिए आईना? इस दिशा में लगाने से बदल जाएंगी आपकी किस्मत, जानें कैसे?