India News (इंडिया न्यूज), Jagannath Rath Yatra 2024: आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष के द्वितीय तिथि को उड़ीसा के पवित्र स्थल यानी की पूरी में देशभर से भक्त जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए आने वाले हैं। इस खास दिन पर भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ तीन विशाल रथों पर बैठकर नगर का भ्रमण करते हैं और अपने भक्तों से मिलते हैं। वहीं भ्रमण के दौरान रथ पर सवार होकर गुंडिचा मंदिर पहुंचने हैं। जहां पर वह 7 दिनों तक विश्राम करते हैं। वहां विश्राम की बाद भगवान जगन्नाथ अपनी घर वापसी करते हैं, बता दे कि इस साल भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 7 जुलाई 2024 यानी कि रविवार को धूमधाम से निकल जाएगी इस खास दिन पर शुभ योग भी बना रहे हैं जिनके बारे में पता होना महत्वपूर्ण है।

  • क्या है जगन्नाथ का शुभ मुहूर्त?
  • इस तरह की चीजों पर दे ध्यान

जगन्नाथ रथ यात्रा पर बना रहे शुभ मुहूर्त

हिंदू मान्यताओं में वैदिक पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास की शुक्ल तिथि को पुष्प नक्षत्र हर्षित योग, रवि पुष्प योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे है। इन सभी लोगों को शुभ समय के अंदर गिना जा रहा है। इस दौरान पूजा करना दान करना और विशेष लाभ को प्राप्त करना आसान होगा। Jagannath Rath Yatra 2024

ट्रेन की लंबी जर्नी में भी नहीं खराब होगा टिफिन, इन चीजों से बनाएं हेल्दी खाना

क्या है जगन्नाथ यात्रा की कथा और दर्शन? Jagannath Rath Yatra 2024

पद्म पुराण के अनुसार कथा में देवी सुभद्रा ने नगर भ्रमण की इच्छा व्यक्ति की उन्होंने यह इच्छा अपने भाई श्री कृष्णा और बलराम को बताई। अपनी बहन की इच्छा पूरी करने के लिए दोनों भाइयों ने तीन भव्य रथ तैयार करवाए। वह उन्हें लेकर नगर भ्रमण के लिए निकले, यह परंपरा उड़ीसा में समय पूरे देश में जगन्नाथ रथ यात्रा के रूप में धूमधाम से बनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में भाग लेते हैं और उनके दर्शन मात्र से ही कष्ट दूर हो जाते हैं और मनोकामना पूरी होती है।

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

India News Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से राहत, उनकी पत्नी को मेडिकल रिकॉर्ड देखने की मिली अनुमति -IndiaNews