<
Categories: धर्म

Pradosh Vrat 2026: जनवरी का आखिरी प्रदोष व्रत कब है? जानिए सही तिथि और शुभ उपाय

Shukra Pradosh Vrat 2026: साल 2026 का पहला  महीना अपने समाप्ति की ओर है,ऐसे मे लोगों के मन में सवाल है कि आखिर इस महीने का प्रदोष व्रत कब है? तो आइए जानते हैं प्रदोष व्रत की तिथि और उपायों के बारे में.

Shukra Pradosh Vrat 2026: प्रदोष व्रत को भगवान शिव की कृपा पाने का अत्यंत प्रभावशाली व्रत माना जाता है. पापों से मुक्ति, रोगों से राहत और आर्थिक उन्नति के लिए यह व्रत विशेष फलदायी माना गया है. वर्ष 2026 में जनवरी महीने का अंतिम प्रदोष व्रत 30 जनवरी को रखा जाएगा, जो कि शुक्र प्रदोष व्रत होगा. शुक्रवार के दिन पड़ने वाला यह प्रदोष व्रत विशेष रूप से धन प्राप्ति और लक्ष्मी कृपा के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है.

कब है शुक्र प्रदोष व्रत 2026?

पंचांग के अनुसार, माघ शुक्ल त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 30 जनवरी 2026 को सुबह 11:09 बजे होगी औरइस तिथि का समापन  31 जनवरी 2026 को सुबह 8:25 बजे होगा.

शुक्र प्रदोष व्रत पूजा का शुभ समय

प्रदोष व्रत की पूजा सायंकाल के समय करना सर्वश्रेष्ठ माना गया है.

पूजा का शुभ मुहूर्त:

शाम 5:59 बजे से रात 8:37 बजे तक

इसी समय भगवान शिव की आराधना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है.

शुक्र प्रदोष व्रत का महत्व

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित माना जाता है. ऐसे में जब त्रयोदशी तिथि शुक्रवार को पड़ती है, तो यह संयोग धन, वैभव और सुख-समृद्धि को बढ़ाने वाला माना जाता है. मान्यता है कि शुक्र प्रदोष व्रत करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और घर में स्थायी सुख-समृद्धि का वास होता है.

प्रदोष व्रत में क्यों होती है शाम की पूजा?

प्रदोष काल सूर्यास्त से ठीक पहले और बाद का समय होता है, जिसे शिव उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना गया है. इस समय भगवान शिव की पूजा करने से साधक को मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और मनोकामनाओं की पूर्ति का आशीर्वाद मिलता है.

शुक्र प्रदोष व्रत की सरल पूजा विधि

  • प्रातःकाल स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें और व्रत का संकल्प लें.
  • दिनभर उपवास रखें. इच्छानुसार फलाहार या निर्जल व्रत किया जा सकता है.
  • संध्या समय पुनः स्नान करें और सफेद या हल्के रंग के वस्त्र धारण करें.
  • पूर्व दिशा की ओर मुख करके भगवान शिव की पूजा करें.
  • शिवलिंग का पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल) से अभिषेक करें.
  • बेलपत्र, चंदन, अक्षत, धतूरा और पुष्प अर्पित करें.
  • “ॐ नमः शिवाय” मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र या शिव चालीसा का पाठ करें.
  • अंत में भगवान शिव की आरती करें और प्रसाद वितरित करें.

दान का विशेष महत्व

शुक्र प्रदोष व्रत के दिन जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या धन का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है. ऐसा करने से पुण्य फल कई गुना बढ़ जाता है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

West Bengal Chunav 2026: कोलकाता हाई कोर्ट की दो टूक, कहा- चुनाव आयोग को है तबादलों का अधिकार

West Bengal Chunav 2026: बीडीओ और विभिन्न थानों के प्रभारी अधिकारियों सहित 267 अधिकारियों को…

Last Updated: March 31, 2026 15:30:44 IST

फैमिली के लिए खरीदनी है सनरूफ वाली कार? 8 लाख से कम में लाएं घर, नहीं रहेगी बजट की टेंशन

पहले सनरूफ केवल कुछ महंगी कारों में ही देखने के लिए मिलता था, लेकिन आज…

Last Updated: March 31, 2026 15:27:58 IST

अकेले ही कर दिया नदी का कायापलट, बिट्टू तबाही के बुलंद हौसले से अजनार को मिला नया जीवन, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर इन दिनों मध्य प्रदेश के राजगढ़ ज़िले के ब्यावरा कस्बे के 20…

Last Updated: March 31, 2026 15:27:09 IST

Eye Care Tips: चश्मे से बचना है तो खाएं ये 5 चीजें,आंखों की रोशनी बढ़ाने वाले फूड्स, तेज होगी नजर

Eye Care Tips: कम उम्र में ही आंखों की रोशनी कम क्यों हो रही है?…

Last Updated: March 31, 2026 15:22:09 IST

Brain Teaser: क्या आपकी नजरें हैं तेज? 10 सेकंड में ढूंढें अलग आइटम, वरना मान लीजिए हार!

Brain Teaser: यह ब्रेन टीजर आपकी नजर और ध्यान की क्षमता को चैलेंज के लिए…

Last Updated: March 31, 2026 15:09:26 IST

बैंक है बंद तो सुकन्या समेत इन 3 स्कीम में कैसे डालें पैसे? जानें पूरा प्रोसेस

31 मार्च वित्तीय वर्ष का आखिरी दिन है, जिसमें टैक्स और निवेश से जुड़े कई…

Last Updated: March 31, 2026 15:02:57 IST