होम / Kalyug ki Aayu: कलियुग में घट रही लोगों की उम्र, जानिए क्या कहता है विष्णु पुराण- Indianews

Kalyug ki Aayu: कलियुग में घट रही लोगों की उम्र, जानिए क्या कहता है विष्णु पुराण- Indianews

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : April 30, 2024, 11:56 pm IST

India News (इंडिया न्यूज),  Kalyug ki Aayu: विष्णु पुराण के अनुसार कलियुग की आयु अन्य तीन युगों सत्ययुग, त्रेतायुग और द्वापर युग की तुलना में सबसे कम है। विष्णु पुराण और कल्कि पुराण सहित कई ग्रंथों में कलियुग की भविष्यवाणी हजारों साल पहले ही कर दी गई है। कलियुग के संबंध में कहा गया है कि इस काल में अधर्म का बोलबाला होगा। आइए जानते हैं कि क्या सचमुच कलयुग में मानव जीवन केवल 20 वर्ष ही रह जाएगा?

कलियुग में राजा प्रजा का धन छिनेंगे 

  • विष्णु पुराण में बताया गया है कि जैसे-जैसे कलियुग अपने चरम पर पहुंचेगा, उस समय राजा प्रजा की रक्षा नहीं करेंगे बल्कि उनकी रक्षा के नाम पर उनका धन छीन लेंगे।
  • कलियुग में जिसके पास अधिक धन और समृद्धि होगी। वह उतना ही महान राजा होगा। और जो शक्तिहीन हैं वे सेवक होंगे।

इस युग में धर्म का गलत तरीके से प्रचार होगा

इसके साथ ही कलियुग में धर्म का कम ज्ञान रखने वाले लोग भी गलत तरीके से धर्म का प्रचार-प्रसार करेंगे, पाखंड फैलाएंगे और धर्म-कर्म करने के बजाय भूत-प्रेतों को भी भगवान मानकर उनकी पूजा करने लगेंगे, जिससे सामाजिक और धार्मिक व्यवस्था पर असर पड़ेगा। के जीवन और आयु पर प्रभाव डालेगा।

Realme P1 Pro 5G फोन की बिक्री शुरू, 12GB RAM के फोन पर 2000 की छूट, खरीदने वालों की लूट!- Indianews

कम उम्र में होगा विवाह 

  • इसके साथ ही विष्णु पुराण में बताया गया है कि शास्त्र विरुद्ध तपस्या और पूजा करने वाले लोगों के साथ-साथ राजा के दोष के कारण प्रजा बचपन में ही मरने लगेगी।
  • कलियुग में केवल पांच, छह और सात वर्ष की स्त्री तथा आठ, नौ या दस वर्ष के पुरुष के ही संतान होगी। लोगों के बाल बारह साल की उम्र में बढ़ने लगेंगे। कोई भी व्यक्ति 20 वर्ष से अधिक जीवित नहीं रहेगा।

कलियुग में लोग करेंगे पाप 

कलियुग में लोग कम बुद्धिमान हो जाते हैं और वाणी, मन तथा शारीरिक दोषों के प्रभाव में आकर प्रतिदिन पाप कर्म करते हैं। जिसका असर उनकी उम्र पर दिखेगा।

कलियुग में आयु पर पड़ेगा प्रभाव

कलियुग में लोग गलत बुद्धि और गलत आचरण वाले होंगे और उनके शरीर पर तरह-तरह के निशान पड़ जायेंगे और उनकी बुद्धि बुरी होगी, जिसका असर उनकी उम्र पर भी दिखेगा।

Rohit Sharma Birthday: हिटमैन रोहित ने जन्मदिन पर बनाया अजीबोगरीब बैटिंग ट्रेंड, इस रिकॉर्ड को जान हो जाएंगे हैरान -India News

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT