India News (इंडिया न्यूज़) Karma Pooja: झारखंड राज्य में पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ मनाए जानेवाला अहम त्योहार करमा आज विभिन्न स्थानों में मनाया जा रहा है। करमा पूजा उत्साह एवं उमंग का पर्व है। यह प्रकृति एवं मानव के बीच गहरे व अटूट तथा अनुपम संबंध को दर्शाता है। इस अवसर पर जनजातीय एवं क्षेत्रीय जनजाति भाषा विभाग, रांची विश्वविद्यालय में समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्ण भी शामिल हुए।
इस दौरान उन्होंने कहा कि इस प्रकृति पर्व से जुड़ी लोक-कथाओं में सकारात्मक संदेश निहित है। यह पर्व हम सभी को अपने जीवन में अच्छे कर्म करने की प्रेरणा देता है। श्रद्धा एवं भक्ति के साथ करम पेड़ की डाल को आंगन में लगाकर पूजा करना एवं सामूहिक नृत्य एवं संगीत के साथ खुशियां मनाना इस पर्व की अहम विशेषता है। हमारा जनजातीय समाज प्रकृति प्रेमी है। प्रायः हर पर्व में प्रकृति के प्रति आस्था व्यक्त की जाती है।
आज संपूर्ण विश्व पर्यावरणीय समस्या से ग्रसित है। राज्य में अपेक्षित वर्षा नहीं हुई। विभिन्न अंतराष्ट्रीय मंचों पर पर्यावरण संतुलन की दिशा में चिंता जाहिर की जा रही है। ऐसे में करमा पर्व पर्यावरण संतुलन की दिशा में संपूर्ण विश्व के समक्ष एक बेहतर उदाहरण प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति अत्यंत समृद्ध है। यहां विविध धर्म, समुदाय, भाषा तथा संस्कृति के लोग निवास करते हैं। समारोह से पूर्व छात्रों द्वारा विधिवत पूजा की गई। इसके बाद छात्रों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।
Also Read:
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.