होम / करवा चौथ पर चांद के सामने कहें ये 5 बातें, बदल जाएगी पति कि जिंदगी!

करवा चौथ पर चांद के सामने कहें ये 5 बातें, बदल जाएगी पति कि जिंदगी!

Pooja Mishra • LAST UPDATED : October 19, 2024, 12:06 pm IST

India News (इंडिया न्यूज),karava chauth 2024:हर साल की तरह इस साल भी कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखेंगी। यह पर्व पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए मनाया जाता है। इस वर्ष करवा चौथ 20 अक्टूबर 2024, रविवार को है, जब महिलाएं विशेष रूप से माता करवा और चंद्रमा की पूजा करेंगी।करवा चौथ के दिन, महिलाएं दिनभर उपवासी रहकर रात को चंद्रमा के उगने का इंतजार करती हैं।

अर्घ्य देते समय इन मंत्रों का करें जाप

चंद्रमा को अर्घ्य देने की विशेष प्रक्रिया होती है, जिसमें कुछ मंत्रों का जाप और अन्य परंपराएं शामिल हैं। अर्घ्य देते समय मंत्रों का जाप आवश्यक है, जिसमें “ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नमः” और “ऊँ दधिशंखतुषाराभं क्षीरोदार्णवसंभवम” जैसे मंत्र शामिल हैं। इन मंत्रों के जाप से व्रत का महत्व बढ़ता है।अर्घ्य के समय महिलाएं अपने पति का नाम पांच बार लेती हैं और चंद्रमा को एक सफेद फूल अर्पित करती हैं। साथ ही, सफेद वस्त्र भी चंद्रमा को समर्पित किए जाते हैं, जिससे पति के जीवन में तनाव और कठिनाइयों का सामना कम होता है। इस प्रकार का आचरण न केवल पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत करता है, बल्कि परिवार में सुख-समृद्धि भी लाता है

Karva Chauth 2024: जानें दिल्ली में किस समय दिखेगा चांद और पूजा का शुभ मुहूर्त

चंद्रमा की रक्षा स्तुति क्यो है महत्वपुर्ण?

चंद्रमा की रक्षा स्तुति भी अर्घ्य के दौरान पढ़ी जाती है। स्तुति “क्षीरोदार्णवसम्भूत आत्रेयगोत्रसमुद्भव” को 5 या 11 बार दोहराने से माना जाता है कि पति के जीवन से संकट दूर होता है। यह सभी परंपराएं इस दिन के महत्व को दर्शाती हैं और भारतीय संस्कृति में पति-पत्नी के बंधन को और भी मजबूत बनाती हैं।इस बार का करवा चौथ विशेष होगा, और सुहागिन महिलाएं इस पर्व को अपने-अपने तरीके से मनाने के लिए उत्साहित हैं। उन्हें अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना के साथ इस पर्व का इंतजार है।

वो देवी-देवता जिनसे शनिदेव भी खाते हैं खौफ, जिनके भक्तों पर उलटी आंख भी नही डालते नजर!

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.