होम / Karwa Chauth Dress Color: करवा चौथ पर इस राशि के लिए ये रंग है शुभ, पार्टनर में बढ़ेगा प्यार

Karwa Chauth Dress Color: करवा चौथ पर इस राशि के लिए ये रंग है शुभ, पार्टनर में बढ़ेगा प्यार

Simran Singh • LAST UPDATED : October 29, 2023, 7:57 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Karwa Chauth Dress Color, दिल्ली: करवा चौथ एक खास त्यौहार है, जिसमें पत्नी अपनी पति की दृष्टि आयु के लिए व्रत उपवास करती है। इस दिन पत्नियां अपने पति की लंबी आयु के लिए बिना कुछ खाए और जल का सेवन किया उपवास करती है। साथ ही पूजा पाठ करती है। वही रात को चंद्रमा को देखने के बाद उनकी पूजा अर्चना कर अर्घ्य अर्पण करने के बाद ही भोजन करती हैं। जिसमें उनकी व्रत को पति द्वारा जल का सेवन करने के बाद ही तोड़ा जाता है।

ऐसे में करवा चौथ की तैयारी के लिए सभी महिलाएं पहले से ही काफी ज्यादा तैयारी शुरू कर देती है। जिसमें उन्हें क्या पहनना है, क्या बनाना है, कैसे पूजा अर्चना करनी है, यह सारी चीज शामिल होती है। इस साल करवा चौथ 1 नवंबर 2023 को मनाया जा रहा है और इस खास दिन पर आज हम आपको आपकी राशि के हिसाब से आपका शुभ रंग बताएंगे।

शुभ रंग से होती है शुभ चीज

धर्म के अनुसार हर एक राशि का अपना एक शुभ रंग होता है और वह हर एक दिन अलग भी होता सकता है। ऐसे में करवा चौथ के पावन अवसर पर भी महिलाओं को अपनी राशि के हिसाब से शुभ रंग पहनना चाहिए। इससे उनके करवा चौथ का फल और भी ज्यादा बढ़ जाता है।

मिथुन

मिथुन राशि की महिलाओं के लिए करवा चौथ पर समुद्री हरा रंग काफी शुभ माना गया है।

कर्क

कर्क राशि की महिलाओं के लिए गुलाबी रंग के सभी शेड्स को काफी शुभ माना गया है।

सिंह

सिंह राशि के महिलाओं के लिए इस करवा चौथ लाल पीला मिश्रण वाला रंग अच्छा माना गया है।

कन्या

कन्या राशि की महिलाओं के लिए हरी लहरिया में साड़ी शुभ मानी गई है।

तुला

तुला राशि के महिलाओं के लिए करवा चौथ पर गोल्डन और लाल का कॉन्बिनेशन काफी शुभ माना गया है। साथ ही आप गोल्डन और लाल अलग-अलग भी पहन सकती हैं।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए पर्पल कलर की प्लेन साड़ी काफी शुभ मानी गई है। इसके साथ ही आप पर्पल कलर में और भी कई चीजे पहन सकती हैं।

धनु

धनु राशि की महिलाओं के लिए नीला, जमुनी और आसमानी रंग काफी शुभ माना गया है।

मकर

मकर राशि अपने दिन को शुभ बनाने के लिए कत्थई रंग को धारण करें यह शुभ माना गया है।

कुंभ

कुंभ राशि की महिलाओं के लिए करवा चौथ पर मेहरून रंग काफी शुभ माना गया है।

मीन

मीन राशि की महिलाओं के लिए ऑरेंज आउटफिट को काफी शुभ माना गया है। इसमें साड़ी, सूट और किसी भी तारिक का श्रृंगार आप कर सकती हैं।

 

ये भी पढ़े:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.