होम / Mahashivaratri 2023: जानें कब है महाशिवरात्रि? भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए राशि के अनुसार जानें पूजा विधि

Mahashivaratri 2023: जानें कब है महाशिवरात्रि? भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए राशि के अनुसार जानें पूजा विधि

Divyanshi Bhadauria • LAST UPDATED : January 10, 2023, 4:37 pm IST

(इंडिया न्यूज़,Know when is Mahashivaratri?): हिन्दू धर्म में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष को चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस बार महाशिवरात्रि 17 फरवरी 2023 को है। महाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त 17 फरवरी की रात 8 बजकर 02 मिनट से शुरू होकर 18 फरवरी की शाम 4 बजकर 18 मिनट तक।

मेष राशि

इस राशि के जातकों को जल में गुलाल से शंकर जी का विशेष अभिषेक करना चाहिए। साथ ही शिवरात्रि के पावन पर्व पर ॐ सोमनाथाय नम: का जाप करना चाहिए।

वृषभ राशि

दूध से शिवजी का अभिषेक करना वृषभ राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा होगा। साथ ही ॐ नागेश्वराय नमः मंत्र का जाप भी करें।

मिथुन राशि

इस राशि के जातकों को गन्ने के रस से देवाधिदेव का अभिषेक करते हुए ॐ प्रवराय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए।

कर्क राशि

पंचामृत से शिवजी का अभिषेक करना कर्क राशि के लोगों के लिए बेहद लाभदायक होगा और महादेव के मंत्र नम: शिवाय के साथ प्रभवे नम: मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक शहद से भगवान शिव का अभिषेक करते हुए ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि

इस साल महाशिवरात्रि के जातकों का शिव का रुद्राभिषेक शुद्ध जल से करना चाहिए और साथ ही शिव चालीसा का पाठ करना बेहद लाभकारी होता है।

तुला राशि

दही से शिवजी का अभिषेक करना तुला राशि के जातकों के लिए शुभ होगा। इसके साथ ही तुला राशि के लोगों को शिवाष्टक का पाठ करना होगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को दूध और घी से शिवजी का अभिषेक करना चाहिए। साथ ही ॐ नम: शिवाय मंत्र का जाप श्रेष्ठ रहेगा।

धनु राशि

महाशिवरात्रि के दिन धनु राशि वालों को दूध से शिवजी का रुद्राभिषेक करना चाहिए और ॐ सर्वात्मने नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।

मकर राशि

इस राशि के जातकों को अनार के रस से शिव जी का अभिषेक करना चाहिए और शिवसहस्ररनाम का पाठ करना अत्यंत लाभकारी होगा।

कुम्भ राशि

कुंभ राशि के जातक महाशिवरात्रि पर शिव का अभिषेक दूध, दही, शक्कर, घी, शहद सभी से अलग-अलग करें और ॐ शिवाय नमः मंत्र का जाप करें।

मीन राशि

इस राशि के जातकों को शिव का रुद्राभिषेक ऋतुफल(जो मौसम का खास फल हो) के रस से करते हुए ॐ स्थिराय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.