इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Lakshmi Mantra on Diwali 2021: हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को दिवाली का पर्व मनाया जाता है। दिवाली का यह पर्व पांच दिन लगातार चलता है। पांच दिवसीय दिवाली पर्व की शुरूआत धनतेरस के दिन से होती है और भाई दूज के दिन इसपांच दिवसीय पर्व का समापन होता है। इस साल दिवाली 04 नवंबर 2021 (गुरुवार) यानी कल मनाई जाएगी। दिवाली के दिन शाम के समय मां लक्ष्मी के पूजन का विशेष महत्व है।
दिवाली के दिन विधि-विधान से मां लक्ष्मी का पूजन किया जाता है। मान्यता है कि दीपावली के लिए लक्ष्मी पूजन से ारिवार में सुख-समृद्धि और धन-संपदा आती है। इस दिन लोग मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय भी करते हैं। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आप पूजन के दौरान मंत्रो का जाप कर सकते हैं। मां लक्ष्मी जी के मंत्रो का जाप करने के लिए कमलगट्टे की माला का प्रयोग करना चाहिए। इससे वे अतिशीघ्र प्रसन्न होती हैं।
दिवाली पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के मंत्र Lakshmi Mantra on Diwali 2021
महालक्ष्मी मंत्र
ॐ श्री ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मयै नम:।।
श्री लक्ष्मी बीज मंत्र
ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभयो नम:॥
अर्घ्य मंत्र
क्षीरोदार्णवसम्भूते सुरासुरनमस्कृते।
सर्वदेवमये मातगृर्हाणार्घ्य नमो नम:।।
निवेदन मंत्र
सुरभि त्वं जगन्मातदेर्वी विष्णुपदे स्थिता।
सर्वदेवमये ग्रासं मया दत्तमिमं ग्रस।।
प्रार्थना मंत्र
सर्वमये देवि सर्वदेवैरलड्कृते।
मातर्ममाभिलाषितं सफलं कुरु नन्दिनी।।
दिवाली से जुड़ी अवधारणाएं क्या-क्या है
Connect With Us : Twitter Facebook