होम / Chandra Grahan 2022: साल का आखिरी ग्रहण कल, जानें क्या करें क्या न करें, ग्रहण का राशियों पर प्रभाव

Chandra Grahan 2022: साल का आखिरी ग्रहण कल, जानें क्या करें क्या न करें, ग्रहण का राशियों पर प्रभाव

Divyanshi Bhadauria • LAST UPDATED : November 7, 2022, 12:27 pm IST

(इंडिया न्यूज़, Last eclipse of the year tomorrow): 08 नवंबर, मंगलवार को देश-दुनिया में साल 2022 का आखिरी ग्रहण देखने को मिलेगा। यह ग्रहण पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। 15 दिनों के अंतराल पर यह दूसरा ग्रहण होगा इसके पहले बीते 25 अक्तूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगा था। भारत में इस चंद्र ग्रहण को देखा जा सकेगा जिसके कारण ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा। चंद्रग्रहण में सूतक काल ग्रहण के शुरू होने से 9 घंटे पहले लगेगा। भारत में पूर्वोत्तर राज्यों में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखेगा।

भारत में इस समय शुरू होगा चंद्र ग्रहण

चंद्र ग्रहण की तिथि: 08 नवंबर, सोमवार 2022
चंद्रग्रहण का समय : शाम 05 बजकर 28 मिनट से 06 बजकर 19 मिनट तक
चंद्रोदय का समय- 08 नवंबर शाम 5 बजकर 28 मिनट पर

सूतक और ग्रहण काल के दौरान क्या करें क्या न करें

शास्त्रों में बताया गया है गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान अधिक श्रम न करने और सूर्य या चंद्र किरणों के आगे जाने से मना किया जाता है ताकि गर्भस्थ शिशुओं पर विकिरण का कोई असर न पड़े। ग्रहण के दौरान ऐसी महिलाओं को सफेद या हल्के रंग के कपड़े पहनने चाहिए। राहु के काले,नीले, स्लेटी या गहरे रंगों से परहेज करना चाहिए।

खाने में तुलसी के पत्ते रखने की सलाह दी जाती है परंतु यदि खाद्य सामग्री फ्रिज में बंद रखी है तो चिंता न करें। ग्रहण के दौरान ईश्वर का नाम लेने,बाद में नदी सरोवर या घर में नहाने,इसके बाद दान करने के लिए कहा जाता है। ऐसा कष्टकारी समय भजन कीर्तन,मंत्र जाप,पूजापाठ कर के बिताने,संक्रमण दूर करने और ग्रह शांति विशेषतः सात अनाज का दान करने के लिए कहा जाता है। अब यह सब आधुनिक युग में आपकी इच्छा ,आस्था, विश्वास तथा परिस्थिति अनुसार ही संभव है।

ग्रहण का राशियों पर क्या प्रभाव रहेगा

यह हमेशा से अधिकांश लोगों का सवाल होता है। ग्रहण के दौरान राशियों पर क्या असर होगा चलिए इस लेख के माध्यम से आपको बताते है। कई लोग ग्रहण का उनकी चंद्रराशि पर क्या प्रभाव रहेगा जानने के इच्छुक रहते हैं परंतु हम यह राशिफल सामान्य तरीके से दे रहे हैं। यदि उनकी कुंडली में ग्रह, दशा, गोचर ठीक या खराब है तो ग्रहण फल उसी के अनुसार होगा।

मेष- मेष राशि जिसके स्वामी मंगल देवता हैं,उनके लिए चंद्रग्रहण अशुभ होगा,भय पैदा होगा।

वृष – यह चंद्र ग्रहण अच्छा नहीं कहा जा सकता है। अचानक से बड़े संकटों और धन हानि का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन- शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा। करिअर-कारोबार आदि में विशेष लाभ होगा।

कर्क- शुभ फल प्रदान करने वाला और सुख-समृद्धि को बढ़ाने वाला साबित होगा।

सिंह- मान-सम्मान पर संकट आ सकता है,ऐसे कार्य को करने से बचना चाहिए जिसके चलते उन्हें भविष्य में अपमानित होना पड़े।

कन्या- कुछ एक बड़े कष्ट सहने पड़ सकते हैं।

तुला- पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक- यह चंद्र ग्रहण सुख और सौभाग्य प्रदान करने वाला होगा। अटके काम पूरे होंगे।

धनु- चिंताओं को बढ़ाने वाला होगा और उन्हें भविष्य में अनचाही समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।

मकर- पीड़ा का कारक बनेगा। ऐसे में घर से निकलने से बचना चाहिए।

कुंभ- श्रीलाभ और सौभाग्य को बढ़ाने वाला साबित होगा। धन लाभ होगा।

मीन- अचानक नुकसान होगा।

 

 

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.