होम / Lunar Eclipse 2023: इस सप्ताह लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें कहा और कितने समय के लिए रहेगा

Lunar Eclipse 2023: इस सप्ताह लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें कहा और कितने समय के लिए रहेगा

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : October 25, 2023, 6:12 am IST

 India News ( इंडिया न्यूज़ ), Lunar Eclipse 2023: इस अक्टूबर महीने के अंत तक एक अनोखा और दुर्लभ मौका आने वाला है। यह हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इस महिने के 28-29 तारीख को साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है। वहीं 14 अक्टूबर को लगे सूर्य ग्रहण के ठीक 14 दिनों बाद यह ग्रह लग रहा है। नासा के मुताबिक चंद्र ग्रहण पूर्णिमा चरण में होता है। जब पृथ्वी, चंद्रमा और सूर्य के बीच में स्थित होती है तो पृथ्वी की छाया चंद्रमा की सतह पर आती है, जिससे चंद्रमा की सतह धुंधली होने लसगती है।

यहां दिखेगा यह ग्रहण

बता दें कि हर चंद्र ग्रहण पृथ्वी के आधे हिस्से में दिखाई देता है। इसके तारीख की बात करें तो इस बार का आंशिक चंद्र ग्रहण 28-29 अक्टूबर 2023 को होगा। वहीं भारत की बात करें तो यहां पर यह 29 अक्टूबर के शुरुआती घंटो में दिखेगा। चंद्र ग्रहण पश्चिमी प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, यूरोप, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, पूर्वी दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर और दक्षिण प्रशांत महासागर में दिखेगा। आधी रात के आसपास भारत के सभी इलाकों में इसे देखा जा सकेगा।

1 घंटा 19 मिनट तक रहेगा चंद्र ग्रहण

जानकारी के मुताबिक यह ग्रहण 1 घंटा 19 मिनट तक रहेगा। वहीं अगला चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा जो 7 सितंबर 2025 को भारत में देखा जा सकेगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण तब होता है जब पूरा चंद्रमा पृथ्वी की छाया के नीचे आ जाता है। वहीं इससे पहले 8 नवंबर 2022 को भारत में पूर्ण चंद्र ग्रहण देखा गया था। इस चंद्र ग्रहण का उम्ब्रा फेज यानी सबसे गहरी छाया का समय 29 अक्टूबर को 1:05 am से शुरू होकर 29 अक्टूबर को 2:24 am पर खत्म होगा।

ये भी पढ़े-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.