India News (इंडिया न्यूज),Maa Durga Mantra: चैत्र नवरात्रि में हिंदू नववर्ष के साथ ही 30 मार्च 2025 से नौ दिवसीय मां दुर्गा नवरात्रि का आरंभ होने जा रहा है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाएगी। मां दुर्गा के हर स्वरूप का अलग और विशेष महत्व है। ऐसे में विधि-विधान से मां की पूजा करने और मां दुर्गा के 6 शक्तिशाली मंत्रों का जाप करने से आशीर्वाद प्राप्त होता है। मां दुर्गा के इन मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति के सभी पाप समाप्त हो जाते हैं। मन शांत रहता है। इन मंत्रों के जाप से त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश की भी कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं मां दुर्गा के 6 मंत्र जिनके जाप से माता रानी की कृपा प्राप्त होती है।
मां दुर्गा के मंत्र
या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मीरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः
या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः
ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी.
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते
या देवी सर्वभूतेषु तुष्टिरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः
सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके.
शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते
दुर्गे स्मृता हरसि भीतिमशेषजन्तोः
सवर्स्धः स्मृता मतिमतीव शुभाम् ददासि
दुर्गे देवि नमस्तुभ्यं सर्वकामार्थसाधिके.
मम सिद्धिमसिद्धिं वा स्वप्ने सर्वं प्रदर्शयॉ
मां दुर्गा के ध्यान मंत्र
ॐ जटा जूट समायुक्तमर्धेंन्दु कृत लक्षणाम.
लोचनत्रय संयुक्तां पद्मेन्दुसद्यशाननाम
दुर्गा मंत्र के लाभ
- यह मंत्र आत्मा को खोलेगा और चेतना को जागृत करेगा। ये सभी महत्वपूर्ण मंत्र हैं।
- इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है।
- देवी दुर्गा की पूजा करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है और नकारात्मकता दूर होती है।
- इस मंत्र का जाप करने वाले व्यक्ति की आर्थिक स्थिति अच्छी होती है।